Skip to content
Tuesday, October 27, 2026 Ahmedabad 32°C

रेल यात्रियों के लिए काम की खबर : किराया बढ़ाने की तैयारी, महंगी हो सकती है ट्रेन की टिकट

रेल यात्रियों के लिए काम की खबर : किराया बढ़ाने की तैयारी, महंगी हो सकती है ट्रेन की टिकट

 1 जुलाई से बढ़ सकता है ट्रेन का किराया, लंबी दूरी की यात्रा होगी महंगी

अगर आप ट्रेन से 500 किलोमीटर से अधिक की यात्रा करने की योजना बना रहे हैं तो यह खबर आपके लिए अहम है। भारतीय रेलवे 1 जुलाई 2025 से किराया बढ़ाने की तैयारी में है, जो कि मेल, एक्सप्रेस और सेकेंड क्लास ट्रेनों के एसी और नॉन-एसी कोच में लागू हो सकता है। रेलवे की प्रस्तावित नई फेयर पॉलिसी के अनुसार, नॉन-एसी कोच में प्रति किलोमीटर 1 पैसा और एसी कोच में 2 पैसा अतिरिक्त किराया लिया जा सकता है।

इस बदलाव का असर सिर्फ 500 किलोमीटर से अधिक की यात्रा पर पड़ेगा, जबकि कम दूरी—यानी रोजमर्रा के यात्रियों या नजदीकी शहरों में आने-जाने वालों—पर इसका कोई प्रभाव नहीं होगा। उदाहरण के तौर पर, यदि कोई यात्री नॉन-एसी मेल/एक्सप्रेस ट्रेन में 1,000 किलोमीटर की यात्रा करता है, तो उसे 10 रुपये अतिरिक्त देने होंगे। इसी तरह, एसी कोच में यही यात्रा करने पर 20 रुपये अधिक चुकाने पड़ सकते हैं।

रेलवे बोर्ड ने यह प्रस्ताव तैयार कर रेल मंत्रालय को भेज दिया है, लेकिन अभी इसे मंत्रालय की मंजूरी मिलना बाकी है। मंजूरी के बाद ही यह संशोधित किराया लागू किया जाएगा।

यह संशोधन केवल एक्सप्रेस और मेल ट्रेनों के किराए पर लागू होगा, लोकल या पैसेंजर ट्रेनों पर इसका कोई असर नहीं पड़ेगा। रेलवे का कहना है कि यह मामूली बढ़ोतरी सेवा सुधार और वित्तीय संतुलन बनाए रखने के उद्देश्य से की जा रही है।

इस फैसले से कम दूरी के यात्रियों को राहत जरूर मिलेगी, लेकिन लंबी दूरी तय करने वालों की जेब पर हल्का बोझ पड़ना तय है।

हमारी यूट्यूब चैनल को लाइक, शेयर और सब्सक्राइब करे

Like, Share and Subscribe our YouTube channel

🔗 https://youtube.com/@user-oneindianews?feature=shared

Filed under India

Share this story

Latest News

Explore States

News from every corner of India.