भारतीय अंतरिक्ष यात्री शुभांशु शुक्ला ने 18 दिन अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (ISS) में बिताने के बाद सफलतापूर्वक धरती पर वापसी की है। उनका स्पेसएक्स ड्रैगन स्पेसक्राफ्ट ‘ग्रेस’ मंगलवार को अमेरिका के कैलिफोर्निया स्थित सैन डिएगो तट के पास प्रशांत महासागर में सुरक्षित स्प्लैशडाउन हुआ। Axiom-4 मिशन के तहत शुभांशु शुक्ला तीन अन्य अंतरिक्ष यात्रियों के साथ अंतरिक्ष में गए थे। इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी एक्स (पूर्व ट्विटर) पर शुभकामनाएँ दीं और लिखा, “मैं पूरे देश के साथ ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला का स्वागत करता हूँ, जो अपने ऐतिहासिक अंतरिक्ष मिशन से पृथ्वी पर लौट रहे हैं।
I join the nation in welcoming Group Captain Shubhanshu Shukla as he returns to Earth from his historic mission to Space. As India’s first astronaut to have visited International Space Station, he has inspired a billion dreams through his dedication, courage and pioneering…
— Narendra Modi (@narendramodi) July 15, 2025
ISS का दौरा करने वाले भारत के पहले अंतरिक्ष यात्री के रूप में उन्होंने अपने समर्पण, साहस और अग्रणी भावना से करोड़ों सपनों को प्रेरित किया है। यह हमारे अपने मानव अंतरिक्ष उड़ान मिशन ‘गगनयान’ की दिशा में एक और मील का पत्थर है।” मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, स्पेसक्राफ्ट की सफल लैंडिंग के 10 मिनट के भीतर शुभांशु और उनकी टीम की प्रारंभिक स्वास्थ्य जांच की गई। यह टीम सोमवार, 14 जुलाई 2025 को अंतरिक्ष स्टेशन से पृथ्वी के लिए रवाना हुई थी और 21 घंटे की यात्रा के बाद सुरक्षित समुद्र में उतरी। शुभांशु की यह सफलता न केवल भारत के अंतरिक्ष कार्यक्रम के लिए गौरव की बात है, बल्कि आने वाले अंतरिक्ष अभियानों के लिए प्रेरणा और उम्मीद की नई किरण भी है।
#WATCH | Group Captain Shubhanshu Shukla and Axiom-4 crew assisted out of the Dragon Spacecraft onto the recovery vehicle, after their return to the earth from the International Space Station 18 days later#AxiomMission4
(Video Source: Axiom Space/ YouTube) pic.twitter.com/f57N8K2qCa
— ANI (@ANI) July 15, 2025