ब्रिटेन का अत्याधुनिक फाइटर जेट F-35B लाइटनिंग आखिरकार एक महीने की मरम्मत और तकनीकी परीक्षणों के बाद मंगलवार, 22 जुलाई 2025 को ऑस्ट्रेलिया के डार्विन के लिए उड़ान भर चुका है। यह विमान 14 जून को तकनीकी खराबी के चलते केरल के तिरुवनंतपुरम इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर आपातकालीन लैंडिंग करने को मजबूर हुआ था और तब से वहीं खड़ा था।
ब्रिटेन के फाइटर जेट F-35B ने केरल से भरी उड़ान
ब्रिटिश रॉयल नेवी के F-35B फाइटर प्लेन ने आखिरकरा भारत को अलविदा कह दिया है.
पांच सप्ताह पहले तिरुवनंतपुरम इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग करने के बाद इस फाइटर प्लेन मंगलवार, 22 जुलाई को उड़ान भरी.
हाइड्रोलिक सिस्टम की… pic.twitter.com/SYrShvZ18Y
— One India News (@oneindianewscom) July 22, 2025
ब्रिटिश उच्चायोग के प्रवक्ता ने पुष्टि की कि 6 जुलाई से मौजूद एक विशेष इंजीनियरिंग टीम ने विमान की मरम्मत और सुरक्षा जांच पूरी की, जिससे यह फिर से सेवा में लौटने के लिए तैयार हो सका। इसके बाद पायलट 20 जुलाई को भारत पहुंचा और सभी औपचारिकताएं पूरी करने के बाद विमान को रवाना किया गया।
#WATCH | Kerala: The British Navy's F-35 fighter aircraft, which made an emergency landing at Thiruvananthapuram International Airport on June 14, takes off from the airport. pic.twitter.com/RT9vlsL73W
— ANI (@ANI) July 22, 2025
बताया गया है कि एयरपोर्ट अथॉरिटी ने पार्किंग और लैंडिंग चार्ज के तौर पर करीब 5 लाख रुपये का शुल्क वसूला है। यह F-35B, जो ब्रिटेन के रक्षा बेड़े का हिस्सा है, संभवतः इंडो-पैसिफिक क्षेत्र में किसी अभ्यास के दौरान भारत पहुंचा था।
इस घटना के दौरान भारत और ब्रिटेन के रक्षा एवं तकनीकी सहयोग को लेकर भी एक सकारात्मक दृष्टिकोण सामने आया, क्योंकि भारतीय अधिकारियों ने मरम्मत कार्य में सक्रिय सहयोग दिया।