भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) की मौद्रिक नीति समिति (MPC) की बैठक में आज लिए गए फैसले के अनुसार, आरबीआई गवर्नर संजय मल्होत्रा की अगुआई में रेपो रेट को स्थिर रखा गया है। यानी इस बार भी ब्याज दरों में कोई बदलाव नहीं हुआ है और रेपो रेट फिलहाल 5.50% पर ही बरकरार रहेगा।
#WATCH | RBI Governor Sanjay Malhotra says, "The real GDP growth for 2025-26 is projected at 6.5%".
(Video source: RBI/YouTube) pic.twitter.com/3P7SLEufYT
— ANI (@ANI) August 6, 2025
पिछली बैठक में आरबीआई ने 50 बेसिस प्वाइंट की कटौती की थी। इस साल फरवरी से जून तक केंद्रीय बैंक तीन बार रेपो रेट घटा चुका है, जिससे अब तक कुल 1% की राहत मिल चुकी है।
RBI keeps Repo Rate unchanged at 5.5% in August policy meet
Read @ANI Story | https://t.co/M6AyTyHDWo#RBI #reporate #rbimonetarypolicy pic.twitter.com/GPW7Vnv2lB
— ANI Digital (@ani_digital) August 6, 2025
यह निर्णय बाजार की उम्मीदों के अनुरूप रहा, क्योंकि लगातार की गई कटौतियों के बाद अब आरबीआई ने इंतजार और निगरानी की रणनीति अपनाई है। इसका मकसद है, मौद्रिक राहत के पिछले प्रभावों को अर्थव्यवस्था पर देखने का समय देना, साथ ही महंगाई और वैश्विक आर्थिक परिस्थितियों पर नजर बनाए रखना।
#WATCH | Giving Monetary Policy statement, RBI Governor Sanjay Malhotra says, " The uncertainties of tariffs are still evolving…"
"The MPC noted that while headline inflation is much lower than projected earlier, it is mainly due to volatile food prices. Inflation is… pic.twitter.com/dLmcCxuDZv
— ANI (@ANI) August 6, 2025
हमारी यूट्यूब चैनल को लाइक, शेयर और सब्सक्राइब करे
Like, Share and Subscribe our YouTube channel