चीन में आयोजित SCO शिखर सम्मेलन के दौरान पीएम नरेंद्र मोदी, शी जिनपिंग और व्लादिमीर पुतिन की नजदीकियां देखकर अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप बौखलाए नजर आए। भारत पर हाल ही में 50 प्रतिशत टैरिफ लगाने के बाद ट्रंप ने अब इस फैसले पर सफाई दी है। उनका कहना है कि भारत ने दशकों से अमेरिका को एकतरफा व्यापारिक नुकसान पहुँचाया है। हालांकि, भारत इन दावों को पहले ही खारिज कर चुका है।
ट्रंप ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रुथ सोशल पर लिखा कि भारत अमेरिका को भारी मात्रा में सामान बेचता है, जबकि अमेरिका भारत को बहुत कम सामान बेच पाता है। उन्होंने इसे पूरी तरह “एकतरफा आपदा” बताया और दोहराया कि भारत ने कभी अपने टैरिफ कम नहीं किए। ट्रंप का यह बयान ऐसे समय में आया है जब भारत और रूस के रिश्ते लगातार मजबूत हो रहे हैं, खासकर ऊर्जा और रक्षा क्षेत्र में।
Donald Trump Truth Social Post 09:25 AM EST 09/01/25 pic.twitter.com/SAUSTIOrl4
— Fan Donald J. Trump Posts From Truth Social (@TrumpDailyPosts) September 1, 2025
इस बीच, अमेरिका के पूर्व राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (NSA) जॉन बोल्टन ने ट्रंप की नीतियों को कड़ी आलोचना का निशाना बनाया। उन्होंने कहा कि ट्रंप की टैरिफ नीति ने भारत को रूस से दूर करने और चीन से बढ़ते खतरे का मुकाबला करने की अमेरिकी रणनीति को कमजोर किया। बोल्टन के अनुसार, यह कदम अमेरिका के दशकों के प्रयासों को झटका देने वाला रहा है और चीन को एशिया में अपना प्रभाव बढ़ाने का अवसर मिला।
वहीं, बाइडन प्रशासन में NSA रहे जेक सुलिवन ने भी ट्रंप पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि ट्रंप ने पाकिस्तान के साथ अपने फैमिली बिजनेस को बढ़ावा देने के लिए भारत के साथ दशकों पुराने संबंधों को दरकिनार कर दिया। सुलिवन के मुताबिक, यह अमेरिका के लिए “बड़ा रणनीतिक नुकसान” साबित हुआ है, क्योंकि भारत के साथ तकनीक, टैलेंट और अर्थव्यवस्था के क्षेत्र में सहयोग बेहद अहम था।
इन बयानों के बीच अमेरिकी दूतावास ने भारत-अमेरिका की दोस्ती पर जोर दिया। दूतावास ने कहा कि दोनों देशों की साझेदारी 21वीं सदी की “परिभाषित साझेदारी” है, जो लगातार नई ऊँचाइयों को छू रही है। अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने भी माना कि भारत-अमेरिका के बीच की गहरी दोस्ती ही उनके आर्थिक और रणनीतिक रिश्तों की सबसे बड़ी ताकत है।
The partnership between the United States and India continues to reach new heights — a defining relationship of the 21st century. This month, we’re spotlighting the people, progress, and possibilities driving us forward. From innovation and entrepreneurship to defense and… pic.twitter.com/tjd1tgxNXi
— U.S. Embassy India (@USAndIndia) September 1, 2025
हमारी यूट्यूब चैनल को लाइक, शेयर और सब्सक्राइब करे
Like, Share and Subscribe our YouTube channel