अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने हाल ही में भारत-अमेरिका संबंधों और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ अपनी दोस्ती को लेकर टिप्पणी की। इसके जवाब में प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि “हम उनकी भावनाओं का सम्मान करते हैं।” उन्होंने ट्रंप की बातों को सकारात्मक रूप में लेते हुए अमेरिका और भारत की साझेदारी को दूरदर्शी, व्यापक और वैश्विक बताया।
Deeply appreciate and fully reciprocate President Trump's sentiments and positive assessment of our ties.
India and the US have a very positive and forward-looking Comprehensive and Global Strategic Partnership.@realDonaldTrump @POTUS https://t.co/4hLo9wBpeF
— Narendra Modi (@narendramodi) September 6, 2025
प्रधानमंत्री मोदी की प्रतिक्रिया के बाद विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने भी इस मुद्दे पर अपनी राय रखी। उन्होंने कहा कि “पीएम मोदी अमेरिका के साथ हमारी साझेदारी को बहुत महत्व देते हैं। जहां तक राष्ट्रपति ट्रंप का सवाल है, उनके (पीएम मोदी) और ट्रंप के बीच हमेशा बहुत अच्छे व्यक्तिगत समीकरण रहे हैं। लेकिन असल बात यह है कि भारत अमेरिका के साथ गहराई से जुड़ा हुआ है।”
#WATCH | दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा भारत-अमेरिका संबंधों पर सकारात्मक बात कहने को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रतिक्रिया पर विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर ने कहा, "पीएम मोदी अमेरिका के साथ हमारी साझेदारी को बहुत महत्व देते हैं। जहां तक राष्ट्रपति ट्रंप… pic.twitter.com/h5FQmR9MVx
— ANI_HindiNews (@AHindinews) September 6, 2025
ट्रंप ने इससे पहले व्हाइट हाउस में कहा था कि भारत-अमेरिका संबंध “बहुत विशेष” हैं और वह तथा पीएम मोदी हमेशा दोस्त रहेंगे। हालांकि उन्होंने यह भी जोड़ा कि “मोदी अभी जो कर रहे हैं, वह मुझे पसंद नहीं है।” इसके बावजूद उन्होंने यह भरोसा दिलाया कि “चिंता की कोई बात नहीं है।”
ट्रंप ने अपने सोशल मीडिया मंच ट्रुथ सोशल पर किए एक पोस्ट का बचाव करते हुए कहा कि उन्हें इस बात की निराशा है कि भारत रूस से तेल खरीद रहा है। उन्होंने बताया कि इसी कारण उन्होंने भारत पर 50% टैरिफ लगाया है। फिर भी उन्होंने पीएम मोदी को “महान प्रधानमंत्री” बताते हुए कहा कि उनके आपसी रिश्ते मजबूत हैं।

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जयसवाल ने भी प्रेस वार्ता में यह दोहराया कि भारत-अमेरिका संबंध हमारे लिए अत्यंत महत्वपूर्ण हैं। उन्होंने कहा कि दोनों देश साझा हितों, लोकतांत्रिक मूल्यों और जनता से जनता के रिश्तों के आधार पर एक वैश्विक रणनीतिक साझेदारी साझा करते हैं। यह संबंध कई उतार-चढ़ाव और चुनौतियों से गुजरा है, लेकिन दोनों देश आपसी सम्मान और सहयोग के आधार पर आगे बढ़ने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
हमारी यूट्यूब चैनल को लाइक, शेयर और सब्सक्राइब करे
Like, Share and Subscribe our YouTube channel