प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 75वें जन्मदिन पर विश्वभर के नेताओं ने उन्हें शुभकामनाएँ दी हैं, जिनमें इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी और अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप भी शामिल हैं। इटली की पीएम जॉर्जिया मेलोनी ने अपने एक्स हैंडल पर पीएम मोदी के साथ एक तस्वीर साझा करते हुए लिखा, “भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को 75वें जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएँ। उनकी शक्ति, उनका दृढ़ संकल्प और लाखों लोगों का नेतृत्व करने की उनकी क्षमता प्रेरणा का स्रोत है। मित्रता और सम्मान के साथ, मैं उनके स्वास्थ्य और ऊर्जा की कामना करती हूँ ताकि वे भारत को एक उज्ज्वल भविष्य की ओर ले जा सकें और हमारे राष्ट्रों के बीच संबंधों को और मजबूत कर सकें।” मेलोनी का यह संदेश भारत और इटली के बीच बढ़ती रणनीतिक साझेदारी और व्यक्तिगत स्तर पर दोनों नेताओं की गहरी समझ को भी दर्शाता है।
इसी कड़ी में अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भी पीएम मोदी को जन्मदिन की बधाई दी। उन्होंने अपनी सोशल मीडिया साइट ट्रुथ सोशल पर लिखा कि उन्होंने फोन पर प्रधानमंत्री मोदी से बात की और उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएँ दीं। ट्रंप ने लिखा, “मैंने अपने दोस्त प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ फोन पर अच्छी बातचीत की। मैंने उन्हें जन्मदिन की ढेर सारी शुभकामनाएँ दीं। वह बहुत अच्छा काम कर रहे हैं। नरेंद्र, रूस-यूक्रेन युद्ध को खत्म करने में आपके समर्थन के लिए शुक्रिया!” अपने संदेश के अंत में ट्रंप ने ‘DJT’ (Donald John Trump) लिखकर इसे साइन किया, जिससे उनके और मोदी के बीच के निजी और दोस्ताना रिश्ते का अंदाज़ा लगाया जा सकता है।
Buon 75° compleanno al Primo Ministro indiano @narendramodi.
La sua forza, la sua determinazione e la sua capacità di guidare milioni di persone sono fonte di ispirazione.
Con amicizia e stima gli auguro salute ed energia per continuare a guidare l’India verso un futuro luminoso… pic.twitter.com/OqXr1GFlc0
— Giorgia Meloni (@GiorgiaMeloni) September 17, 2025
गौरतलब है कि पीएम मोदी की छवि आज केवल भारत तक सीमित नहीं है, बल्कि एक वैश्विक नेता के रूप में स्थापित हो चुकी है। 2014 में प्रधानमंत्री बनने के बाद से उन्होंने लगातार विदेश दौरों और रणनीतिक साझेदारियों के माध्यम से भारत की अंतरराष्ट्रीय साख को नई ऊँचाई दी है। उनकी विदेश नीति ने अमेरिका, रूस और चीन जैसे महाशक्तियों के साथ भारत के रिश्तों को नए आयाम दिए हैं। यही कारण है कि विश्व के शीर्ष नेता सार्वजनिक मंचों पर भी उनके नेतृत्व की सराहना करते हैं। पीएम मोदी का यह प्रभाव और स्वीकार्यता भारत की वैश्विक स्थिति को मजबूत बनाने के साथ-साथ उन्हें अंतरराष्ट्रीय कूटनीति के सबसे चर्चित और सम्मानित चेहरों में से एक बनाती है।
हमारी यूट्यूब चैनल को लाइक, शेयर और सब्सक्राइब करे
Like, Share and Subscribe our YouTube channel