ओडिशा के कंधमाल जिले के घने जंगलों में सुरक्षा बलों ने बड़ी नक्सल विरोधी कार्रवाई को अंजाम दिया है। शनिवार को हुए एनकाउंटर में कुख्यात नक्सली गणेश उइके समेत छह नक्सली मारे गए। मुठभेड़ के बाद मौके से नक्सलियों के शव, हथियार और अन्य आपत्तिजनक सामग्री बरामद की गई है।
कंधमाल के एसपी हरीशा बीसी ने बताया कि इस अभियान के लिए कुल 23 टीमों का गठन किया गया था, जिसमें 20 एसओजी (SOG), 2 सीआरपीएफ और 1 बीएसएफ की टीम शामिल थी। यह एक 72 घंटे का सुनियोजित ऑपरेशन था, जो पूरी तरह सफल रहा।
#WATCH | SP Kandhamal Harisha BC says, "…We planned an operation involving 23 teams, including 20 SOG, 2 CRPF, and 1 BSF. That was a 72-hour operation, and it was very successful… Based on the specific hints we have, we planned our mission accordingly and were working to… https://t.co/4BtjcgLSz1 pic.twitter.com/zt9aT7gcUJ
— ANI (@ANI) December 26, 2025
एसपी ने कहा कि सुरक्षा बलों को मिले विशेष खुफिया इनपुट के आधार पर ही पूरे अभियान की योजना बनाई गई थी। उन्होंने स्पष्ट किया कि यह ऑपरेशन मार्च 2026 तक नक्सल मुक्त क्षेत्र के लक्ष्य को ध्यान में रखते हुए किया गया है और आगे के अभियानों के लिए योजनाएं पहले से तैयार हैं।
हरीशा बीसी ने बताया कि कंधमाल का यह इलाका बेहद दुर्गम और जंगलों से घिरा हुआ है, जिससे ऑपरेशन चुनौतीपूर्ण होता है। हालांकि, सुरक्षा बल ऐसे कठिन इलाकों में कार्रवाई के लिए बेहतर प्रशिक्षण प्राप्त हैं।
उन्होंने भरोसा जताया कि इस सफलता से नक्सल विरोधी अभियान को और मजबूती मिलेगी और कंधमाल जिले को पूरी तरह सुरक्षित बनाए रखने का लक्ष्य हासिल किया जाएगा।
हमारी यूट्यूब चैनल को लाइक, शेयर और सब्सक्राइब करे
Like, Share and Subscribe our YouTube channel