लेखक आलोक मेहता ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को अपनी पुस्तक “रिवोल्यूशनरी राज: नरेंद्र मोदी के 25 साल” की पहली प्रति भेंट की। आलोक मेहता ने सोशल मीडिया पर जानकारी साझा करते हुए बताया कि पब्लिशर संजय आर्य के साथ प्रधानमंत्री को पुस्तक सौंपते समय उन्हें विशेष सम्मान और गर्व का अनुभव हुआ। उन्होंने कहा कि यह किताब प्रधानमंत्री मोदी के प्रभावशाली शासन, भारत के लिए शुरू की गई ऐतिहासिक कल्याणकारी योजनाओं और राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़े अहम फैसलों का विश्लेषण प्रस्तुत करती है।
It was my honour to present the first copy of my book “Revolutionary Raj: Narendra Modi’s 25 Years”, with Publisher Sanjay Arya to Prime Minister Shri Narendra Modi.
book analyses his impactful governance and landmark welfare initiatives & security measures for India . pic.twitter.com/IOwIUOqZya
— Alok Mehta (@alokmehtaeditor) December 27, 2025
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी इस मुलाकात को लेकर ट्वीट किया। उन्होंने कहा कि लेखक श्री आलोक मेहता से मिलकर और उनकी पुस्तक की एक प्रति प्राप्त कर उन्हें प्रसन्नता हुई। प्रधानमंत्री ने इस अवसर पर पुस्तक लेखन के प्रयासों की सराहना की।
Glad to have met Shri Alok Mehta and received a copy of his work. @alokmehtaeditor https://t.co/mqN87FNdB7
— Narendra Modi (@narendramodi) December 27, 2025
हमारी यूट्यूब चैनल को लाइक, शेयर और सब्सक्राइब करे
Like, Share and Subscribe our YouTube channel