click
One India News
  • Home
  • Top News
  • India
  • World
  • Elections
  • Cricket
  • Podcast
  • Business
  • Technology
  • Entertainment
  • Lifestyle
  • Education
Reading: पुणे ब्लास्ट 2012 से जुड़े आतंकी बंटी जहाँगीर की हत्या, कब्रिस्तान से बाहर निकलते ही अज्ञात हमलावरों ने उतारा मौत के घाट
Share
Aa
One India News
Aa
  • Top News
  • India
  • World
  • Elections
  • Cricket
  • Podcast
  • Business
  • Technology
  • Entertainment
  • Lifestyle
  • Education
  • Sports
  • Health
  • Agriculture
  • Religious
  • Utilitiy
Search
  • વિષયો
    • Top News
    • India
    • World
    • Elections
    • Cricket
    • Podcast
    • Business
    • Technology
    • Entertainment
    • Lifestyle
    • Education
    • Sports
    • Health
    • Agriculture
    • Utilitiy
    • Religious
Follow US
  • Advertise
© 2023 One India News. All Rights Reserved.
One India News > News > India > पुणे ब्लास्ट 2012 से जुड़े आतंकी बंटी जहाँगीर की हत्या, कब्रिस्तान से बाहर निकलते ही अज्ञात हमलावरों ने उतारा मौत के घाट
IndiaMaharashtraTop News

पुणे ब्लास्ट 2012 से जुड़े आतंकी बंटी जहाँगीर की हत्या, कब्रिस्तान से बाहर निकलते ही अज्ञात हमलावरों ने उतारा मौत के घाट

बंटी जहागीरदार का नाम पुणे के JM रोड लो-इंटेंसिटी सीरियल बम ब्लास्ट केस से जुड़ा था। महाराष्ट्र एटीएस ने उसे जनवरी 2013 में 1 अगस्त 2012 को हुए धमाकों के मामले में गिरफ्तार किया था.

Last updated: 2026/01/01 at 12:33 PM
One India News Team
Share
4 Min Read
SHARE

महाराष्ट्र के अहिल्यानगर जिले के श्रीरामपुर में बुधवार, 31 दिसंबर 2025 की दोपहर 2012 के पुणे जंगली महाराज (JM) रोड सीरियल बम ब्लास्ट केस के आरोपी असलम शब्बीर शेख उर्फ बंटी जहागीरदार की अज्ञात हमलावरों ने गोली मारकर हत्या कर दी। बंटी जहागीरदार उस समय जमानत पर बाहर था।

पुलिस के अनुसार, बंटी जहागीरदार श्रीरामपुर स्थित एक कब्रिस्तान से दोपहिया वाहन पर सवार होकर बाहर निकल रहा था, तभी दो अज्ञात हमलावरों ने उस पर दो पिस्तौल से ताबड़तोड़ गोलियां चला दीं। गोली लगते ही वह सड़क पर गिर पड़ा, जबकि हमलावर मोटरसाइकिल पर सवार होकर मौके से फरार हो गए।

घायल अवस्था में जहागीरदार को पहले श्रीरामपुर के साखर कामगार अस्पताल ले जाया गया, जहां से उसकी गंभीर हालत को देखते हुए उसे एक निजी अस्पताल में रेफर किया गया। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। अहिल्यानगर के पुलिस अधीक्षक सोमनाथ घारगे ने उसकी मौत की पुष्टि करते हुए बताया कि प्राथमिक जांच में घटना में दो हमलावरों के शामिल होने की आशंका है।

अहिल्यानगर, महाराष्ट्र: 2012 पुणे जर्मन बेकरी ब्लास्ट मामले के सह-आरोपी बंटी जहागीरदार को अज्ञात हमलावरों ने श्रीरामपुर में गोली मार दी।

इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।

सीसीटीवी फुटेज सामने आया है और पुलिस ने हमलावरों की तलाश के लिए विशेष टीमें गठित की हैं।#PuneBlast… pic.twitter.com/tmD36ZaXMr

— One India News (@oneindianewscom) January 1, 2026

हत्या के पीछे के कारणों की जांच की जा रही है। इस संबंध में श्रीरामपुर पुलिस स्टेशन में हत्या का मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच की है, जिनमें हमलावरों की धुंधली तस्वीरें और उनकी मोटरसाइकिल का नंबर सामने आया है। आरोपियों की तलाश के लिए विशेष जांच टीमें गठित की गई हैं।

पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार, बंटी जहागीरदार एक कुख्यात अपराधी था। उसके खिलाफ अवैध रेत खनन, जबरन वसूली, हत्या और आतंकवाद से जुड़े कुल 18 आपराधिक मामले दर्ज थे। उसकी आपराधिक गतिविधियों को देखते हुए अहिल्यानगर पुलिस ने उसके खिलाफ पहले एक्सटर्नमेंट की कार्रवाई भी की थी।

साल 2006 में उसे नासिक से ऑफिशियल सीक्रेट्स एक्ट के तहत गिरफ्तार किया गया था। उस पर सेना से जुड़ी गोपनीय जानकारी लीक करने का आरोप लगा था, जिसे सुरक्षा एजेंसियों ने गंभीर मामला माना था।

स्थानीय राजनीति में भी उसकी मौजूदगी रही है। उसकी अम्मी राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) से जुड़ी रही हैं और श्रीरामपुर नगर परिषद की पूर्व सदस्य थीं। वहीं उसका चचेरा भाई रईस जहागीरदार हाल ही में श्रीरामपुर नगर परिषद का पार्षद चुना गया है।

बंटी जहागीरदार का नाम पुणे के JM रोड लो-इंटेंसिटी सीरियल बम ब्लास्ट केस से जुड़ा था। महाराष्ट्र एटीएस ने उसे जनवरी 2013 में 1 अगस्त 2012 को हुए धमाकों के मामले में गिरफ्तार किया था, जिसमें एक व्यक्ति घायल हुआ था। जांच में सामने आया था कि ये धमाके फरार इंडियन मुजाहिदीन (IM) आतंकी रियाज भटकल के निर्देश पर किए गए थे।

एटीएस के अनुसार, इन धमाकों का उद्देश्य कथित IM ऑपरेटिव कातील सिद्दीकी की हत्या का बदला लेना था, जिसे जून 2012 में पुणे की यरवडा जेल में गैंगस्टर शरद मोहोळ ने मार डाला था। इस मामले में बंटी जहागीरदार पर IPC की धारा 307, 427, 120B के साथ-साथ UAPA, आर्म्स एक्ट और विस्फोटक पदार्थ अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था।

साल 2015 में बॉम्बे हाईकोर्ट से जमानत मिलने के बाद वह जेल से बाहर आया था, हालांकि 2019 में जमानत की शर्तों का उल्लंघन करने पर उसे फिर से जेल भेजा गया। बाद में जनवरी 2023 में हाईकोर्ट ने उसे एक बार फिर जमानत दी थी।

हमारी यूट्यूब चैनल को लाइक, शेयर और सब्सक्राइब करे

Like, Share and Subscribe our YouTube channel

🔗 https://www.youtube.com/@oneindianewscom

🔗 https://www.youtube.com/@oneindianewscom-Gujarat

You Might Also Like

ट्रंप ने रोका ईरान में जमीनी सैन्य अभियान! अमेरिकी सेना परमाणु ठिकानों पर ऑपरेशन की तैयारी में थी, डील की उम्मीद अभी बाकी

INS Tarkash पहुँचा सेशेल्स, हिंद महासागर में भारत-सेशेल्स समुद्री साझेदारी को मिली नई मजबूती

ईरान-अमेरिका शांति समझौता 24 घंटे में संभव? पाकिस्तान PM शहबाज शरीफ का बड़ा दावा

उत्तराखंड में इंटरनेशनल कयाकिंग-कैनोइंग चैंपियनशिप की तैयारियाँ तेज, CM पुष्कर धामी ने लिया जायज़ा

‘ब्लैक मिरर’ से हकीकत तक: सेजल पवार-प्रणित मोरे विवाद ने उठाए डिजिटल संस्कृति और मेडिकल एथिक्स पर बड़े सवाल

TAGGED: @india, @narendramodi, a cemetery, Ahilyanagar, Arms Act, Aslam Shabbir Sheikh, Bombay High Court, breakingnews, Bunty Jahagirdar, CCTV cameras, currentnews, Explosives Act, hindinews, Jangli Maharaj Road serial bomb blast case, latestnews, Maharashtra, motorcycle, Nationalist Congress Party, Official Secrets Act, oneindianews, pistol, pune, Qateel Siddiqui, Riyaz Bhatkal, Sakhar Kamgar Hospital, Sharad Mohol, Shrirampur, topnews, असलम शब्बीर शेख, अहिल्यानगर, आर्म्स एक्ट, एक कब्रिस्तान, ऑफिशियल सीक्रेट्स एक्ट, कातील सिद्दीकी, पिस्तौल, पुणे जंगली महाराज रोड सीरियल बम ब्लास्ट केस, बंटी जहागीरदार, बॉम्बे हाईकोर्ट, महाराष्ट्र, मोटरसाइकिल, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी, रियाज भटकल, विस्फोटक पदार्थ अधिनियम, शरद मोहोळ, श्रीरामपुर, साखर कामगार अस्पताल, सीसीटीवी कैमरों

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
[mc4wp_form]
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
One India News Team January 1, 2026
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link
Share
Previous Article नए साल पर स्विट्जरलैंड के लग्जरी बार में बड़ा धमाका, कई लोगों की मौत की आशंका
Next Article NIA का ‘ऑपरेशन क्लीन स्वीप’: तहव्वुर राणा का प्रत्यर्पण, अनमोल बिश्नोई की गिरफ्तारी और 92% सजा दर

ad1 300×250

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
- Advertisement -

Latest News

ट्रंप ने रोका ईरान में जमीनी सैन्य अभियान! अमेरिकी सेना परमाणु ठिकानों पर ऑपरेशन की तैयारी में थी, डील की उम्मीद अभी बाकी
India Top News World June 13, 2026
INS Tarkash पहुँचा सेशेल्स, हिंद महासागर में भारत-सेशेल्स समुद्री साझेदारी को मिली नई मजबूती
India Top News June 13, 2026
ईरान-अमेरिका शांति समझौता 24 घंटे में संभव? पाकिस्तान PM शहबाज शरीफ का बड़ा दावा
India Top News World June 13, 2026
उत्तराखंड में इंटरनेशनल कयाकिंग-कैनोइंग चैंपियनशिप की तैयारियाँ तेज, CM पुष्कर धामी ने लिया जायज़ा
India Top News Uttarakhand June 13, 2026

We influence 20 million users and is the number one business and technology news network on the planet

  • Andaman Nicobar
  • Andhra Pradesh
  • Arunachal Pradesh
  • Assam
  • Bihar
  • Chandigarh
  • Chhattisgarh
  • Delhi
  • Goa
  • Haryana
  • Himachal Pradesh
  • Jammu and Kashmir
  • Jharkhand
  • Karnataka
  • Kerala
  • Ladakh
  • Madhya Pradesh
  • Maharashtra
  • Manipur
  • Meghalaya
  • Mizoram
  • Nagaland
  • Odisha
  • Punjab
  • Rajasthan
  • Sikkim
  • Tamil Nadu
  • West Bengal
  • Telangana
  • Tripura
  • Uttar Pradesh
  • Uttarakhand
  • Andaman Nicobar
  • Andhra Pradesh
  • Arunachal Pradesh
  • Assam
  • Bihar
  • Chandigarh
  • Chhattisgarh
  • Delhi
  • Goa
  • Haryana
  • Himachal Pradesh
  • Jammu and Kashmir
  • Jharkhand
  • Karnataka
  • Kerala
  • Ladakh
  • Madhya Pradesh
  • Maharashtra
  • Manipur
  • Meghalaya
  • Mizoram
  • Nagaland
  • Odisha
  • Punjab
  • Rajasthan
  • Sikkim
  • Tamil Nadu
  • West Bengal
  • Telangana
  • Tripura
  • Uttar Pradesh
  • Uttarakhand

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Loading
One India News
Follow US

© 2023 One India News. All Rights Reserved.

  • Privacy Policy

We use cookies to personalise content and ads, to provide social media features and to analyse our traffic. We also share information about your use of our site with our social media, advertising and analytics partners who may combine it with other information that you’ve provided to them or that they’ve collected from your use of their services. .

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Register Lost your password?
One India News
Powered by  GDPR Cookie Compliance
Privacy Overview

This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.

Strictly Necessary Cookies

Strictly Necessary Cookie should be enabled at all times so that we can save your preferences for cookie settings.