पंजाब के अमृतसर में आम आदमी पार्टी (AAP) से जुड़े एक नेता की सरेआम हत्या से सनसनी फैल गई है। यह वारदात शहर के मैरीगोल्ड रिजॉर्ट में उस समय हुई, जब वहां एक शादी समारोह चल रहा था। मृतक की पहचान जर्मल सिंह के रूप में हुई है, जो अपने गांव के सरपंच भी थे।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, जर्मल सिंह एक रिश्तेदार की शादी में शामिल होने पहुंचे थे। इसी दौरान अज्ञात बदमाशों ने उन पर ताबड़तोड़ गोलियां चलाईं, जिससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई। वारदात के बाद शादी समारोह में अफरा-तफरी मच गई।
पंजाब के अमृतसर में दिनदहाड़े एक शादी समारोह में आम आदमी पार्टी (AAP) के सरपंच जरमल सिंह (वलटोहा गांव, तरनतारन जिला) को अज्ञात हमलावरों ने सिर में गोली मारकर हत्या कर दी।
दो हथियारबंद बदमाशों ने मैरिज पैलेस में घुसकर उनके सिर पर नजदीक से फायरिंग की, जिसके… pic.twitter.com/dYaWBtlGNB
— One India News (@oneindianewscom) January 5, 2026
इस हत्या की जिम्मेदारी कुख्यात गैंगस्टर डोनी बल ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए ली है। पोस्ट में दावा किया गया है कि डोनी बल के साथ प्रभ दासुवाल और बंबीहा गैंग से जुड़े लोगों ने मिलकर इस वारदात को अंजाम दिया। पोस्ट में जर्मल सिंह पर पुलिस से सांठगांठ कर अवैध गतिविधियों में शामिल होने और रिश्वत लेने जैसे आरोप भी लगाए गए हैं, हालांकि इन दावों की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।
घटना के बाद राजनीतिक गलियारों में भी बयानबाजी तेज हो गई है। पंजाब के पूर्व उपमुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल ने इस हत्याकांड की कथित सीसीटीवी फुटेज साझा करते हुए राज्य की कानून-व्यवस्था पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा कि राज्य में लगातार हो रही टारगेट किलिंग मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व में पुलिस व्यवस्था की गंभीर विफलता को उजागर करती है।
फिलहाल पुलिस ने मामले की जांच तेज कर दी है। आरोपियों की पहचान करने और उन्हें गिरफ्तार करने के लिए आसपास के इलाकों के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। पुलिस का कहना है कि जल्द ही इस हत्याकांड का खुलासा किया जाएगा।
हमारी यूट्यूब चैनल को लाइक, शेयर और सब्सक्राइब करे
Like, Share and Subscribe our YouTube channel