टीवी इंडस्ट्री की जानी-मानी एक्ट्रेस माही विज इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर लगातार सुर्खियों में बनी हुई हैं। हाल ही में उन्होंने एक्टर जय भानुशाली के साथ अपनी 15 साल पुरानी शादी को खत्म करने का ऐलान इंस्टाग्राम के जरिए किया था, जिसके बाद उन्हें सोशल मीडिया पर काफी ट्रोलिंग का भी सामना करना पड़ा। हालांकि, तमाम आलोचनाओं के बीच माही विज ने अपने जज़्बात खुलकर जाहिर किए और अब उनका एक नया पोस्ट सोशल मीडिया पर तेज़ी से वायरल हो रहा है।
दरअसल, माही विज ने अपने करीबी दोस्त नदीम के बर्थडे पर एक बेहद इमोशनल पोस्ट शेयर किया है, जिसमें उन्होंने अपने रिश्ते को शब्दों में बयां किया है। माही ने लिखा कि “हम दोनों एक हैं क्योंकि हमारी आत्माएं एक-दूसरे से जुड़ी हुई हैं।” उन्होंने आगे लिखा कि नदीम सिर्फ उनके बेस्ट फ्रेंड नहीं हैं, बल्कि उनका कंफर्ट, ताकत और घर हैं। माही के मुताबिक, नदीम के साथ वह खुद जैसी रह सकती हैं—टूटी हुई, खुश, इमोशनल, इम्परफेक्ट—और फिर भी खुद को एक्सेप्टेड और प्यार महसूस करती हैं। उन्होंने लिखा कि ज़िंदगी हमेशा आसान नहीं रही, लेकिन नदीम के साथ होने से सब कुछ आसान हो गया और वह हर हाल में उनके साथ खड़े रहे।
बॉलीवुड का सबसे बड़ा लव जिहाद।
माही विज और जय भानुशाली की 15 साल पुरानी शादी टूट गयी. दोनों ने डिवोर्स लेने का एलान किया है.
हैरानी की बात है, 43 साल की माही विज ने एक और एलान किया है कि वो 60 साल के नदीम कुरैशी के प्यार में है.
उनकी बेटी नदीम को अब्बा बुलाती है.
अधेड़ उम्र… pic.twitter.com/tJPey6sWxF
— One India News (@oneindianewscom) January 12, 2026
माही विज ने अपने पोस्ट में यह भी लिखा कि नदीम ने उनका हाथ तब थामा जब वह कमजोर थीं, उन पर भरोसा किया जब वह खुद को भूल चुकी थीं और उन्हें ऐसे प्यार किया जिससे वह खुद को फिर से ठीक महसूस करने लगीं। पोस्ट के अंत में माही ने साफ शब्दों में लिखा, “आई लव यू नदीम,” और कहा कि वह उन्हें इसलिए प्यार नहीं करतीं कि वह कौन हैं, बल्कि इसलिए कि वह उन्हें कैसा एहसास कराते हैं और जैसे हर हाल में उनके साथ खड़े रहते हैं—आज और हमेशा।
इस पोस्ट के बाद चर्चा और तेज़ हो गई, खासकर तब जब माही विज की बेटी तारा ने भी नदीम के लिए बर्थडे पोस्ट शेयर किया। तारा ने नदीम को “अब्बा” कहकर जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं, जिससे फैंस और ज्यादा हैरान रह गए। सोशल मीडिया पर लोग लगातार सवाल कर रहे हैं कि आखिर नदीम कौन हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, नदीम माही विज और जय भानुशाली के बेहद करीबी दोस्त बताए जा रहे हैं। फिलहाल, माही विज का यह पोस्ट उनकी ज़िंदगी के नए दौर और इमोशनल सपोर्ट सिस्टम को लेकर खूब चर्चा में बना हुआ है।
हमारी यूट्यूब चैनल को लाइक, शेयर और सब्सक्राइब करे
Like, Share and Subscribe our YouTube channel