मुंबई, भारत:
फिल्म ‘धुरंधर 2’ का मोस्ट अवेटेड टीजर रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर छा गया है। मेकर्स ने इसे खासतौर पर 12:12 बजे लॉन्च किया, जिसके बाद इंटरनेट पर इसकी जबरदस्त चर्चा शुरू हो गई।
पहले पार्ट ‘धुरंधर’ ने 5 दिसंबर 2025 को रिलीज होते ही बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्डतोड़ कमाई की थी और वर्ल्डवाइड 1300 करोड़ से ज्यादा का बिजनेस किया था। हाल ही में ओटीटी पर आने के बाद भी फिल्म का क्रेज कम नहीं हुआ और पाकिस्तान में भी यह ट्रेंड कर रही है।
#DhurandharTheRevenge का टीजर आ गया है। तेवर देखकर लगता है कि पहले पार्ट से ज्यादा हा हाकारी होगा दूसरा भाग।
इसमें रणवीर सिंह की कहानी क्या है, ये भी बताया जाएगा? और पाकिस्तान में कैसे भारत का डंका हमारा धुरंधर बजाएगा ये भी दिखेगा। @khanumarfa जी से निवेदन है कि इस बार फिल्म… pic.twitter.com/kySdvZcNEV
— 𝐇𝐚𝐫𝐬𝐡 𝐊𝐮𝐦𝐚𝐫 (@harshktweets) February 3, 2026
टीजर में क्या दिखा
टीजर में पहले पार्ट की कहानी की झलक दिखाई गई है। यहाँ दिखाया गया है कि रहमान डकैत (अक्षय खन्ना) को खत्म करने के बाद हमजा (रणवीर सिंह) ल्यारी पर अपनी पकड़ मजबूत करता है।
बताया जा रहा है कि ‘धुरंधर 2’ की कहानी इस बार हमजा के पाकिस्तान में एक सीक्रेट मिशन पर आधारित होगी, जिसमें उसकी असली पहचान से जुड़े कई राज खुलेंगे।
फिल्म में रणवीर सिंह, आर माधवन और राकेश बेदी के किरदार पहले से ज्यादा दमदार और इंटेंस बताए जा रहे हैं।
रिलीज डेट और उम्मीद
‘धुरंधर 2’ 19 मार्च 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फैंस को उम्मीद है कि यह फिल्म पहले पार्ट की तरह एक्शन, थ्रिल और ड्रामे का भरपूर मजा देगी।
हमारी यूट्यूब चैनल को लाइक, शेयर और सब्सक्राइब करे
Like, Share and Subscribe our YouTube channel