उत्तर प्रदेश देश का सबसे बड़ा मोबाइल फोन विनिर्माण केंद्र बनकर उभरा है। राज्य में अब भारत के कुल मोबाइल फोन उत्पादन का करीब 65 फीसदी हिस्सा तैयार हो रहा है। इसके साथ ही देश की लगभग 55 फीसदी इलेक्ट्रॉनिक्स से जुड़ी इकाइयाँ भी उत्तर प्रदेश में स्थापित हैं। बजट भाषण के दौरान वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने राज्य के इलेक्ट्रॉनिक्स और आईटी सेक्टर में तेज विकास को रेखांकित किया।
इलेक्ट्रॉनिक्स निर्यात में रिकॉर्ड वृद्धि
सरकार के मुताबिक, उत्तर प्रदेश का इलेक्ट्रॉनिक्स निर्यात बढ़कर ₹44,744 करोड़ तक पहुंच गया है। साल 2017 में यह आंकड़ा केवल ₹3,862 करोड़ था, जो अब कई गुना बढ़ चुका है। राज्य सरकार मोबाइल निर्माण और इलेक्ट्रॉनिक्स उद्योग को बढ़ावा देने के लिए 5,000 करोड़ रुपये के निवेश का लक्ष्य लेकर आगे बढ़ रही है।
नोएडा बना प्रमुख मैन्युफैक्चरिंग हब
नोएडा क्षेत्र मोबाइल फोन निर्माण का प्रमुख केंद्र बन चुका है। बताया गया कि यहां होने वाला उत्पादन तेलंगाना और आंध्र प्रदेश जैसे राज्यों से भी अधिक है। इससे यूपी देश के इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरिंग मैप पर अग्रणी बन गया है।
उत्तर प्रदेश भारत का सबसे बड़ा मोबाइल फोन विनिर्माण केंद्र है। देश के कुल मोबाइल फोन उत्पादन का 65 प्रतिशत उत्पादन प्रदेश में होता है। भारत की 55 प्रतिशत इलेक्ट्रॉनिक्स कंपोनेंट्स इकाइयां प्रदेश में स्थित हैं। प्रदेश का इलेक्ट्रॉनिक्स निर्यात ₹44,744 करोड़ तक पहुंच गया है।
— Government of UP (@UPGovt) February 11, 2026
आईटी निर्यात और एआई सेक्टर पर जोर
आईटी निर्यात भी बढ़कर ₹82,055 करोड़ तक पहुंच गया है। आईटी और इलेक्ट्रॉनिक्स योजनाओं के लिए ₹2,059 करोड़ की व्यवस्था प्रस्तावित की गई है, जो पिछले वर्ष की तुलना में 76 फीसदी अधिक है। इसके अलावा आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) क्षेत्र के लिए ₹225 करोड़ का प्रावधान किया गया है। इंडिया एआई मिशन के तहत राज्य के 49 आईटीआई में एआई लैब स्थापित कर एआई सेंटर ऑफ एक्सीलेंस विकसित किए जाएंगे।
योगी सरकार ने गिनाई विकास की उपलब्धियां
वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने बजट भाषण में कहा कि योगी आदित्यनाथ सरकार के वर्तमान कार्यकाल में प्रदेश ने औद्योगिक, आईटी और इलेक्ट्रॉनिक्स सेक्टर में सर्वांगीण विकास देखा है, जिससे निवेश और रोजगार के नए अवसर पैदा हुए हैं।
हमारी यूट्यूब चैनल को लाइक, शेयर और सब्सक्राइब करे
Like, Share and Subscribe our YouTube channel