केंद्रीय मंत्री किरन रिजिजू ने कांग्रेस सांसदों पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि लोकसभा स्पीकर ओम बिरला के साथ बदसलूकी और अभद्र व्यवहार किया गया। रिजिजू के मुताबिक, प्रियंका गांधी और केसी वेणुगोपाल के कथित उकसावे पर कांग्रेस के 20-25 सांसद स्पीकर के चेंबर में घुस गए और गाली-गलौज की।
स्पीकर की अनुमति के बिना बोलने पर विवाद
किरन रिजिजू ने कहा कि कांग्रेस सांसद स्पीकर के निर्देशों का पालन नहीं करते हैं। उन्होंने राहुल गांधी के उस बयान पर भी प्रतिक्रिया दी, जिसमें राहुल गांधी ने कहा था कि उन्हें सदन में बोलने नहीं दिया जाता। रिजिजू ने दावा किया कि राहुल गांधी सदन में अपनी बात रखते हैं, लेकिन संसदीय नियमों के अनुसार स्पीकर की अनुमति जरूरी होती है।
स्पीकर के स्वभाव पर टिप्पणी
केंद्रीय मंत्री ने बताया कि उन्होंने इस मुद्दे पर खुद स्पीकर ओम बिरला से बातचीत की है। उन्होंने कहा कि स्पीकर का स्वभाव नरम है, इसलिए उन्होंने कोई कठोर कार्रवाई नहीं की। रिजिजू के अनुसार, यदि कोई अन्य व्यक्ति इस स्थिति में होता तो अनुशासनात्मक कार्रवाई संभव थी।
#WATCH | Delhi: Union Parliamentary Affairs Minister Kiren Rijiju says, "… At least 20-25 Congress MPs entered the Lok Sabha Speaker's chamber and abused him. I was also there. The Speaker is a very soft person, otherwise strict actions would have been taken. Senior Congress… pic.twitter.com/4SQ8eGEZ3X
— ANI (@ANI) February 11, 2026
सीनियर कांग्रेस नेताओं की मौजूदगी का दावा
रिजिजू ने यह भी कहा कि कथित घटना के दौरान कांग्रेस की वरिष्ठ नेता प्रियंका गांधी और केसी वेणुगोपाल भी मौजूद थे। उन्होंने इस तरह की घटनाओं को संसदीय परंपराओं के खिलाफ बताते हुए इसकी आलोचना की।
हमारी यूट्यूब चैनल को लाइक, शेयर और सब्सक्राइब करे
Like, Share and Subscribe our YouTube channel