संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार परिषद के सत्र में भारत ने पाकिस्तान को कड़ा जवाब दिया। भारतीय राजनयिक अनुपमा सिंह ने कहा कि पाकिस्तान कश्मीर को लेकर ‘ला-ला लैंड’ यानी काल्पनिक दुनिया में जी रहा है और झूठे आरोपों के जरिए अंतरराष्ट्रीय मंचों को गुमराह करने की कोशिश कर रहा है।
स्विट्जरलैंड के जिनेवा में आयोजित संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार परिषद (UNHRC) के 55वें सत्र में पाकिस्तान ने एक बार फिर कश्मीर मुद्दा उठाने की कोशिश की। इस पर भारत की ओर से जवाब देते हुए अनुपमा सिंह ने पाकिस्तान के आरोपों को तथ्यों के साथ खारिज कर दिया।
‘जम्मू-कश्मीर का बजट IMF पैकेज से भी बड़ा’
अनुपमा सिंह ने पाकिस्तान की आर्थिक स्थिति पर टिप्पणी करते हुए कहा कि शायद पाकिस्तान को यह स्वीकार करना मुश्किल लग रहा है कि जम्मू और कश्मीर का विकास बजट उस पूरे बेलआउट पैकेज से भी बड़ा है, जिसके लिए पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (IMF) से मदद मांग रहा है।
स्विट्जरलैंड:संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार परिषद के 55वें सत्र के उच्च-स्तरीय सत्र में भारत की प्रथम सचिव अनुपमा सिंह ने पाकिस्तान और OIC के आरोपों का कड़ा जवाब दिया।
भारत ने कहा: जम्मू-कश्मीर भारत का अभिन्न और अविभाज्य हिस्सा है और रहेगा।
पाकिस्तान की अवैध कब्जे वाली भारतीय… pic.twitter.com/DElDaQyNdN
— One India News (@oneindianewscom) February 26, 2026
उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि अगर पाकिस्तान को दुनिया का सबसे ऊंचा रेलवे पुल चिनाब ब्रिज भी ‘फेक’ लगता है, तो साफ है कि वह हकीकत से दूर किसी काल्पनिक दुनिया में जी रहा है।
OIC को भी दिया जवाब
भारत ने पाकिस्तान के साथ-साथ इस्लामिक सहयोग संगठन (OIC) को भी आड़े हाथों लिया। अनुपमा सिंह ने कहा कि यह संगठन अब पूरी तरह एक देश के प्रोपेगेंडा का इको चैंबर बन गया है और पाकिस्तान की राजनीतिक मजबूरियों को दोहराने तक सीमित हो गया है।
कश्मीर पर भारत का स्पष्ट रुख
भारतीय राजनयिक ने स्पष्ट कहा कि जम्मू-कश्मीर भारत का अभिन्न अंग था, है और हमेशा रहेगा। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (POK) पर पाकिस्तान का कब्जा अवैध है और उसे जल्द से जल्द इन इलाकों को खाली करना चाहिए।
अनुपमा सिंह ने कश्मीर में हुए रिकॉर्ड मतदान का उल्लेख करते हुए कहा कि वहां की जनता ने पाकिस्तान की हिंसा और आतंकवाद की विचारधारा को पूरी तरह नकार दिया है। आज जम्मू-कश्मीर विकास, लोकतंत्र और स्थिरता की राह पर आगे बढ़ रहा है।
हमारी यूट्यूब चैनल को लाइक, शेयर और सब्सक्राइब करे
Like, Share and Subscribe our YouTube channel