साणंद, अहमदाबाद: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को साणंद में माइक्रोन सेमीकंडक्टर टेक्नोलॉजी इंडिया प्राइवेट लिमिटेड की सेमीकंडक्टर असेंबली, टेस्ट और पैकेजिंग (ATMP) फैसिलिटी का उद्घाटन किया। इस फैसिलिटी में मेमोरी चिप्स का उत्पादन होगा, जो कैमरा, मोबाइल और अन्य इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस में इस्तेमाल होंगे।
#WATCH गुजरात: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने साणंद में माइक्रॉन सेमीकंडक्टर टेक्नोलॉजी इंडिया प्राइवेट लिमिटेड की सेमीकंडक्टर असेंबली, टेस्ट एंड पैकेजिंग (ATMP) सुविधा का उद्घाटन किया।#ModiInSanand #MicronATMP #SemiconductorIndia #GujaratSemicon #MakeInIndia
[ Narendra Modi,… pic.twitter.com/MbKB0onPaw
— One India News (@oneindianewscom) February 28, 2026
यूनियन मिनिस्टर अश्विनी वैष्णव ने कहा, “सेमीकंडक्टर इंडस्ट्री बुनियादी है और यह हर टेक्नोलॉजी डिवाइस के लिए अहम है। भारत ने ग्लोबल सेमीकंडक्टर इंडस्ट्री में अपनी जगह बनाई है।”
US एम्बेसडर सर्जियो गोर ने उद्घाटन समारोह में कहा, “यह $2.75 बिलियन का निवेश सिर्फ एक फैक्ट्री नहीं, बल्कि अमेरिकी टेक्नोलॉजी लीडरशिप, U.S.-इंडिया पार्टनरशिप और मजबूत सप्लाई चेन का प्रतीक है। प्रधानमंत्री मोदी और प्रेसिडेंट ट्रंप के बीच साझेदारी ने भारत को ग्लोबल सेमीकंडक्टर सप्लाई चेन में एक सुरक्षित और भरोसेमंद विकल्प बनाया है।”
#WATCH | Sanand, Gujarat: US Ambassador to India, Sergio Gor, says, "…I join you today for this historic moment, the inauguration of Micron's pioneer project, India's first major semiconductor assembly and test facility. This $2.75 billion investment represents far more than a… https://t.co/m2sxiWXW3d pic.twitter.com/kdwGr52dvt
— ANI (@ANI) February 28, 2026
गोर ने बताया कि भारत में कुल $19 बिलियन के 10 सेमीकंडक्टर प्रोजेक्ट्स चल रहे हैं। साणंद से धोलेरा तक फैले ये प्रोजेक्ट्स भारत की मैन्युफैक्चरिंग क्षमता और अमेरिकी टेक्नोलॉजी के साथ सहयोग को दिखाते हैं। उन्होंने कहा, “यह फैसिलिटी भविष्य की टेक्नोलॉजी और हमारी साझा खुशहाली और सुरक्षा को पावर देगी।”
इस कदम से भारत ग्लोबल सेमीकंडक्टर सप्लाई चेन में एक महत्वपूर्ण हब के रूप में उभरा है और देश में एडवांस्ड चिप्स का उत्पादन बढ़ेगा।
हमारी यूट्यूब चैनल को लाइक, शेयर और सब्सक्राइब करे
Like, Share and Subscribe our YouTube channel