पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव की तारीखों के ऐलान के साथ ही प्रशासनिक स्तर पर बड़ा बदलाव किया गया है। Election Commission of India ने राज्य की मुख्य सचिव Nandini Chakraborty को उनके पद से हटा दिया है।
उनकी जगह 1993 बैच के IAS अधिकारी Dushyant Nariyala को पश्चिम बंगाल का नया मुख्य सचिव नियुक्त किया गया है।
गृह सचिव भी बदले गए
चुनाव आयोग ने राज्य के गृह सचिव पद पर भी बदलाव किया है। Jagdish Prasad Meena की जगह 1997 बैच की IAS अधिकारी Sanghamitra Ghosh को नया गृह सचिव नियुक्त किया गया है।
आयोग ने यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू करने को कहा है।
चुनाव से जुड़े पदों पर नहीं होगी तैनाती
चुनाव आयोग के आदेश में स्पष्ट किया गया है कि जिन अधिकारियों का ट्रांसफर किया गया है, उन्हें चुनाव प्रक्रिया पूरी होने तक किसी भी चुनाव से जुड़े पद पर तैनात नहीं किया जाएगा।
इसके साथ ही नवनियुक्त अधिकारियों को सोमवार (16 मार्च 2026) दोपहर 3 बजे तक कार्यभार संभालने की रिपोर्ट चुनाव आयोग को भेजने का निर्देश दिया गया है।
शिकायत के बाद हुई कार्रवाई
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार आयोग ने यह कार्रवाई Nandini Chakraborty और अन्य अधिकारियों के खिलाफ मिली शिकायतों के बाद की है।
बताया जा रहा है कि पिछले कुछ महीनों में गैर-अनुपालन (Non-Compliance) को लेकर चुनाव आयोग को कई शिकायतें मिली थीं। इसी मामले में आयोग ने फरवरी 2026 में नंदिनी चक्रवर्ती को समन भी जारी किया था।
चुनाव से ठीक पहले हुए इस प्रशासनिक फेरबदल को राज्य की चुनावी तैयारियों से जोड़कर देखा जा रहा है।
हमारी यूट्यूब चैनल को लाइक, शेयर और सब्सक्राइब करे
Like, Share and Subscribe our YouTube channel