उत्तर प्रदेश के रायबरेली जिले से एक संवेदनशील मामला सामने आया है। मिलएरिया थाना क्षेत्र के चकपीर शाह इलाके में एक नाबालिग युवक ने कुछ युवकों पर मारपीट और अपमानजनक व्यवहार के गंभीर आरोप लगाए हैं।
पीड़ित के अनुसार, 28 मार्च 2026 को कुछ युवकों ने उसे रास्ते में रोककर मारपीट की। युवक का आरोप है कि इस दौरान उसके साथ जबरन दुर्व्यवहार किया गया और उसके धार्मिक प्रतीक (तिलक) को भी हटाया गया।
पीड़ित ने बताया कि एक दिन पहले 27 मार्च को कुछ युवकों के साथ उसकी कहासुनी हुई थी। आरोप है कि वे उससे एक वीडियो बनाने को लेकर दबाव बना रहे थे, जिसे उसने करने से इनकार कर दिया था।
मारपीट और धमकी का आरोप
युवक का कहना है कि आरोपियों ने उसे धमकी भी दी। घटना के दौरान कथित तौर पर धारदार हथियार से हमला करने की कोशिश भी की गई, लेकिन आसपास के लोगों के पहुंचने पर आरोपी मौके से फरार हो गए।
पुलिस कार्रवाई
मामले में रायबरेली पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस के अनुसार, नामजद आरोपियों में से दो—सलमान और अनस—को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।
संदर्भित प्रकरण में थाना मिलएरिया पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया है एवं 02 नामजद अभियुक्तों को पुलिस हिरासत में लेकर पूछताछ/विधिक कार्रवाई की जा रही है। वर्तमान में मौके पर शांति व्यवस्था संबंधी कोई समस्या नहीं है। उक्त के संबंध में क्षेत्राधिकारी नगर का वक्तव्य – pic.twitter.com/AosqLEhRaO
— Raebareli Police (@raebarelipolice) March 30, 2026
अधिकारियों का कहना है कि मामले की विस्तृत जांच जारी है और तथ्यों के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।
हमारी यूट्यूब चैनल को लाइक, शेयर और सब्सक्राइब करे
Like, Share and Subscribe our YouTube channel