उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मां पर विवादित टिप्पणी करने वाले मौलाना अब्दुल्ला सलीम को यूपी एसटीएफ ने बिहार के पूर्णिया से गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तारी के बाद आरोपी को उत्तर प्रदेश लाया गया है।
गिरफ्तारी के बाद मांगी माफी
गिरफ्तारी के बाद मौलाना अब्दुल्ला सलीम ने हाथ जोड़कर अपने बयान पर माफी मांगी। उसने कहा कि एक कॉन्फ्रेंस के दौरान उसकी जुबान से आपत्तिजनक बातें निकल गईं, जो नहीं होनी चाहिए थीं।
मौलाना ने कहा कि वह अपने बयान के लिए सीएम योगी और उत्तर प्रदेश की जनता से माफी मांगता है और भविष्य में ऐसी गलती दोबारा नहीं करेगा।
बिहार के अररिया का रहने वाला
जानकारी के अनुसार, मौलाना बिहार के अररिया जिले के जोकीहाट क्षेत्र का रहने वाला है। उसका संबंध ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) से भी बताया जा रहा है।
विवादित बयान के बाद मचा था बवाल
मौलाना ने सीएम योगी की मां, गौमाता और उत्तर प्रदेश में गौहत्या विरोधी कानून को लेकर भड़काऊ टिप्पणी की थी। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ, जिसके बाद राज्यभर में आक्रोश फैल गया।
80 से ज्यादा एफआईआर दर्ज
मामले की गंभीरता को देखते हुए उत्तर प्रदेश में मौलाना के खिलाफ 80 से अधिक थानों में एफआईआर दर्ज की गई। इसके बाद यूपी एसटीएफ ने कार्रवाई करते हुए उसे बिहार से गिरफ्तार कर लिया।
हमारी यूट्यूब चैनल को लाइक, शेयर और सब्सक्राइब करे
Like, Share and Subscribe our YouTube channel