उत्तर प्रदेश के कासगंज जिले के चहका गुनार गांव में 14 अप्रैल 2026 को डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती के अवसर पर निकाली गई शोभायात्रा के दौरान हिंसा भड़क गई। पुलिस के अनुसार, शोभायात्रा पर पथराव और रास्ता रोकने की घटना के बाद हालात बेकाबू हो गए।
जानकारी के मुताबिक, दोपहर करीब 2:45 बजे बाबा साहेब की शोभायात्रा गांव से गुजर रही थी, तभी एक समुदाय विशेष क्षेत्र में ट्रैक्टर और अन्य वाहन खड़े कर रास्ता रोक दिया गया। इसके बाद दोनों पक्षों में विवाद शुरू हो गया, जो जल्द ही हिंसक झड़प में बदल गया।
आरोप है कि घरों की छतों से शोभायात्रा और पुलिस बल पर ईंट-पत्थर फेंके गए, जिसमें सहावर थाने के एक सिपाही सहित कई पुलिसकर्मी घायल हो गए। स्थिति बिगड़ने पर भारी पुलिस बल मौके पर पहुंचा और हालात को नियंत्रित करने की कोशिश की, लेकिन घंटों तक पथराव जारी रहा।
आज दिनांक 14-04-2026 को जनपद के थाना सहावर क्षेत्रान्तर्गत गाँव चहका गुनार में परम्परागत रूप से बाबा साहेब अम्बेडकर जी की शोभायात्रा निकाली जा रही थी जिसको एक जाति विशेष के असामाजिक तत्वों द्वारा रोकने का प्रयास करते हुए रास्ते को ट्रैक्टर ट्राली एवं अन्य वाहनों से अवरुद्ध किया… pic.twitter.com/Kk1jS21Hnn
— KASGANJ POLICE (@kasganjpolice) April 14, 2026
पुलिस ने स्थिति नियंत्रण में लाने के लिए आंसू गैस के गोले छोड़े और हल्का बल प्रयोग किया। इसके बाद उपद्रवियों को तितर-बितर किया गया।
कासगंज SP ओपी सिंह के अनुसार, जिले में कुल 50 से अधिक शोभायात्राएं शांतिपूर्वक निकाली गईं, लेकिन चहका गुनार गांव में पूर्व नियोजित तरीके से हमला किया गया। उन्होंने बताया कि CCTV फुटेज के आधार पर उपद्रवियों की पहचान की जा रही है और अब तक 10 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है।
शाम तक वरिष्ठ प्रशासनिक और पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। इसके बाद देर रात शोभायात्रा को आगे रवाना किया गया। फिलहाल गांव में भारी पुलिस बल तैनात है और इलाके में गश्त बढ़ा दी गई है।
हमारी यूट्यूब चैनल को लाइक, शेयर और सब्सक्राइब करे
Like, Share and Subscribe our YouTube channel