प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार (14 फरवरी 2026) को असम दौरे पर गुवाहाटी पहुँचे, जहाँ उन्होंने ब्रह्मपुत्र नदी पर बने कुमार भास्कर वर्मा सेतु का उद्घाटन किया और इसके बाद एक विशाल जनसभा को संबोधित किया। अपने संबोधन में उन्होंने भाजपा कार्यकर्ताओं की भूमिका की सराहना करते हुए कॉन्ग्रेस पर तीखा हमला बोला और असम व पूर्वोत्तर भारत के विकास को लेकर केंद्र सरकार की उपलब्धियाँ गिनाईं।
कॉन्ग्रेस पर हमला, सुरक्षा पर दिया बड़ा बयान
जनसभा में प्रधानमंत्री मोदी ने कॉन्ग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि पार्टी केवल बयानबाजी करती है और उसके शासनकाल में देश की सुरक्षा को खतरा रहा। उन्होंने कहा, “आज भारत दुश्मनों के घर में घुसकर जवाब देता है।”
प्रधानमंत्री ने आरोप लगाया कि कॉन्ग्रेस सरकारों के दौरान असम के साथ भेदभाव हुआ और राज्य विकास से वंचित रहा।
असम और नॉर्थ ईस्ट के विकास पर फोकस
PM मोदी ने बताया कि पिछले 11 वर्षों में केंद्र सरकार ने असम की विभिन्न परियोजनाओं के लिए 5.5 लाख करोड़ रुपये से अधिक की सहायता दी है। उन्होंने कहा कि बजट में पूर्वोत्तर क्षेत्र की कनेक्टिविटी को मजबूत करने पर विशेष जोर दिया गया है, जिससे रोजगार और आर्थिक गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा।
#WATCH | गुवाहाटी | पीएम मोदी: पिछले 11 साल में असम को केंद्र से 5.5 लाख करोड़+ मिले। कांग्रेस असम का विकास नहीं कर सकती।
इस बजट में पूर्वोत्तर कनेक्टिविटी पर फोकस, असम में हजारों करोड़ हाईवे-रोड्स के लिए।
ब्रह्मपुत्र पर रिवर टूरिज्म बढ़ेगा।
मोरन हाईवे पर एयर फोर्स प्लेन से… pic.twitter.com/sqVHN1d9CN
— One India News (@oneindianewscom) February 14, 2026
उन्होंने बताया कि असम को टैक्स शेयरिंग के तहत लगभग 50 हजार करोड़ रुपये मिलने की उम्मीद है और सड़कों व हाईवे परियोजनाओं के लिए भी बड़े स्तर पर निवेश किया जा रहा है।
भाजपा संगठन की ताकत पर जोर
प्रधानमंत्री ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सफलता का श्रेय पार्टी के जमीनी कार्यकर्ताओं को जाता है। उन्होंने कार्यकर्ताओं को पार्टी की “जान और ऑक्सीजन” बताते हुए संगठन की मजबूती को देश में बदलाव का आधार बताया।
ब्रह्मपुत्र में रिवर टूरिज्म और हाईवे लैंडिंग का जिक्र
PM मोदी ने ब्रह्मपुत्र नदी में रिवर टूरिज्म की संभावनाओं पर जोर देते हुए देशवासियों से असम घूमने की अपील की। उन्होंने मोरन हाईवे पर एयरफोर्स विमान की ऐतिहासिक लैंडिंग का जिक्र करते हुए कहा कि अब ऐसे हाईवे बनाए जा रहे हैं, जहाँ जरूरत पड़ने पर विमान भी उतर सकते हैं।
हमारी यूट्यूब चैनल को लाइक, शेयर और सब्सक्राइब करे
Like, Share and Subscribe our YouTube channel