असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा ने बताया है कि राज्य से 14 बांग्लादेशी अवैध घुसपैठियों को पकड़कर वापस भेज दिया गया है। यह जानकारी उन्होंने रविवार, 18 जनवरी 2026, को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर साझा की। मुख्यमंत्री के इस बयान को असम सरकार की घुसपैठ के खिलाफ सख्त नीति का स्पष्ट संकेत माना जा रहा है।
You may be hiding in plain sight but we will hunt you down and EXPEL you from India.
This mission continues as we PUSHED BACK 14 illegal infiltrators in the wee hours today – some fresh explorers while some experienced troublemakers.
Committed to a Secure Assam. pic.twitter.com/cayJkH8BbG
— Himanta Biswa Sarma (@himantabiswa) January 18, 2026
अपने पोस्ट में मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा ने कड़ा संदेश देते हुए लिखा, “आप भले ही सबके सामने छिपे हों, लेकिन हम आपको ढूंढ निकालेंगे और भारत से बाहर निकाल देंगे। यह अभियान जारी है, क्योंकि आज तड़के हमने 14 अवैध घुसपैठियों को खदेड़ दिया। इनमें कुछ नए थे तो कुछ अनुभवी उपद्रवी।” उन्होंने यह भी दोहराया कि सरकार का लक्ष्य राज्य को घुसपैठ से पूरी तरह सुरक्षित बनाना है।
सीएम ने अपनी पोस्ट में “सुरक्षित असम के लिए प्रतिबद्ध” होने की बात पर जोर दिया। उन्होंने साफ किया कि राज्य सरकार अवैध रूप से सीमा पार कर असम में दाखिल होने वालों के प्रति जीरो-टोलरेंस नीति पर काम कर रही है और इस तरह की कार्रवाइयाँ आगे भी जारी रहेंगी।
गौरतलब है कि मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा के नेतृत्व में असम सरकार लंबे समय से बांग्लादेशी घुसपैठियों और रोहिंग्या के खिलाफ अभियान चला रही है। राज्य में वर्षों से अवैध रूप से रह रहे लोगों की पहचान कर उन्हें उनके देश वापस भेजने की प्रक्रिया लगातार तेज की गई है। सरकार का कहना है कि यह कदम राज्य की सुरक्षा, जनसांख्यिकीय संतुलन और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए जरूरी है।
हमारी यूट्यूब चैनल को लाइक, शेयर और सब्सक्राइब करे
Like, Share and Subscribe our YouTube channel