भारतीय जनता पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नवीन ने पार्टी के 12वें राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के लिए अपना नामांकन दाखिल कर दिया है। भाजपा मुख्यालय में हुई इस प्रक्रिया के दौरान रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, गृह मंत्री अमित शाह, केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा, नितिन गडकरी सहित कई वरिष्ठ नेताओं ने चुनाव अधिकारी को समर्थन पत्र सौंपे, जिससे नितिन नवीन की दावेदारी और मजबूत हो गई है।
चुनाव कार्यक्रम के अनुसार, शाम 4 से 5 बजे के बीच नामांकन पत्रों की जांच की जाएगी। इसके बाद शाम 5 से 6 बजे तक नाम वापस लेने की प्रक्रिया चलेगी। यदि केवल एक ही नामांकन पत्र वैध पाया जाता है, तो चुनाव अधिकारी नितिन नवीन को निर्विरोध राष्ट्रीय अध्यक्ष घोषित करेंगे। वहीं, यदि किसी अन्य उम्मीदवार ने नामांकन दाखिल किया, तो 20 जनवरी 2026 को मतदान कराया जाएगा।
नितिन नवीन ने बीजेपी अध्यक्ष पद के लिए नामांकन दाखिल किया
नितिन नवीन कल बीजेपी अध्यक्ष चुने जाने के लिए तैयार हैं। #NitinNabin #BJPPresident #BJP #NitinNabinForBJPChief #SangathanParv
[ Nitin Nabin, BJP President, Nomination Filed, Elected Tomorrow, Youth Leadership ] pic.twitter.com/OL7W8XtJiD
— One India News (@oneindianewscom) January 19, 2026
यदि 45 वर्षीय नितिन नवीन भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष चुने जाते हैं, तो वे पार्टी के इतिहास में सबसे युवा राष्ट्रीय अध्यक्ष होंगे। इससे पहले, 14 दिसंबर 2025 को उन्हें पार्टी का कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किया गया था, जिसके बाद से ही उनके पूर्णकालिक अध्यक्ष बनने की अटकलें तेज थीं।
इस बीच नितिन नवीन की पत्नी दीपमाला श्रीवास्तव ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व को भली-भांति पता है कि संगठन को आगे बढ़ाने की क्षमता किसमें है। उन्होंने नितिन को एक ‘हीरा’ बताते हुए कहा कि पार्टी ने सही व्यक्ति का चयन किया है और उनकी वर्षों की मेहनत अब रंग ला रही है।
नामांकन प्रक्रिया पूरी होने के बाद अब पार्टी में नितिन नवीन के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने की औपचारिक घोषणा का इंतजार है। यदि कोई अन्य दावेदार मैदान में नहीं आता है, तो भाजपा को जल्द ही अपना नया राष्ट्रीय अध्यक्ष मिल जाएगा।
हमारी यूट्यूब चैनल को लाइक, शेयर और सब्सक्राइब करे
Like, Share and Subscribe our YouTube channel