बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने सोमवार को अपने उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी है। इस सूची में कुल 71 उम्मीदवारों के नाम शामिल किए गए हैं, जो पार्टी की ओर से पहले चरण की तैयारियों को दर्शाते हैं। इन नामों में बिहार के कई वरिष्ठ और अनुभवी नेताओं को टिकट दिया गया है, जिनमें सम्राट चौधरी, विजय कुमार सिन्हा, तारकिशोर प्रसाद, रेणु देवी, प्रेम कुमार, मंगल पांडे, कृष्ण कुमार ऋषि और राम नारायण मंडल जैसे बड़े नाम शामिल हैं।
बीजेपी ने अपने वरिष्ठ नेता और बिहार के स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडे को सिवान सीट से मैदान में उतारा है। वहीं, पार्टी अध्यक्ष सम्राट चौधरी को तारापुर से उम्मीदवार बनाया गया है। यह निर्णय पार्टी की रणनीतिक दृष्टि को दर्शाता है, जिसके तहत भाजपा ने प्रदेश की राजनीति में संगठन और सरकार दोनों स्तरों पर मजबूत चेहरों को मैदान में उतारा है।
BJP releases first list of 71 candidates for Bihar Assebly elections. Deputy CM Samrat Choudhary to contest from Tarapur, Deputy CM Vijay Kumar Sinha from Lakhisarai, State Minister Nitin Nabin from Bankipur and Renu Devi to contest from Bettiah. pic.twitter.com/brXr2q2Ym7
— ANI (@ANI) October 14, 2025
इस बार पार्टी ने महिलाओं को भी पर्याप्त प्रतिनिधित्व देने पर जोर दिया है। सूची में 9 महिला उम्मीदवारों को टिकट दिया गया है, जो भाजपा की महिला सशक्तिकरण की नीति का हिस्सा है। पार्टी का मानना है कि महिलाओं की सक्रिय भागीदारी से न केवल चुनावी समीकरण बदलेगा, बल्कि सामाजिक स्तर पर भी भाजपा का प्रभाव और गहरा होगा।
बिहार विधानसभा चुनाव दो चरणों में आयोजित होंगे — पहला चरण 6 नवंबर को और दूसरा चरण 11 नवंबर को होगा। चुनाव आयोग के अनुसार, मतगणना 14 नवंबर को होगी। भाजपा की इस पहली सूची से साफ है कि पार्टी ने जातीय और क्षेत्रीय संतुलन बनाए रखने पर विशेष ध्यान दिया है। कुछ सीटों पर नए चेहरों को मौका देकर युवा नेतृत्व को भी प्रोत्साहित करने का प्रयास किया गया है, जबकि कई अनुभवी विधायकों को फिर से टिकट देकर निरंतरता बनाए रखी गई है।
जानिए किसे कहां से मिला टिकट
| विधानसभा क्षेत्र | उम्मीदवार का नाम |
| बेतिया | रेणु देवी |
| परेहार | गायत्री देवी |
| नरपतगंज | देवंती यादव |
| किशनगंज | स्वीटी सिंह |
| प्राणपुर | निशा सिंह |
| कोढ़ा | कविता देवी |
| औराई | रमा निषाद |
| वारसलीगंज | अरुणा देवी |
| जमुई | श्रेयसी सिंह |
| रक्सौल | प्रमोद कुमार सिन्हा |
| मधुबन | राणा रणधीर सिंह |
| मोतिहारी | प्रमोद कुमार |
| ढाका | पवन जायसवाल |
| रीगा | बैद्यनाथ प्रसाद |
| बथनाहा (अजा) | अनिल कुमार राम |
| सीतामढ़ी | सुनील कुमार पिंटू |
| बेनीपट्टी | विनोद नारायण झा |
| खजौली | अरुण शंकर प्रसाद |
| बिस्फी | हरिभूषण ठाकुर बचौल |
| राजनगर (अजा) | सुजीत पासवान |
| झंझारपुर | नीतीश मिश्रा |
| छातापुर | नीरज कुमार सिंह बबलू |
| फारबिसगंज | विद्या सागर केसरी |
| सिकटी | विजय कुमार मंडल |
| बनमनखी | कृष्ण कुमार ऋषि |
| पूर्णिया | विजय कुमार खेमका |
| कटिहार | तारकिशोर प्रसाद |
| सहरसा | निशा सिंह |
| सहरसा | आलोक रंजन झा |
| गौरा बौराम | सुजीत कुमार सिंह |
| दरभंगा | संजय सरावगी |
| केवटी | मुरारी मोहन झा |
| जाले | जिबेश कुमार मिश्रा |
| कुढ़नी | केदार प्रसाद गुप्ता |
| बरुराज | अरुण कुमार सिंह |
| साहेबगंज | राजू कुमार सिंह |
| बैकुण्ठपुर | मिथिलेश तिवारी |
| सिवान | मंगल पांडेय |
| दरौंदा | कर्णजीत सिंह |
| गोरेयाकोठी | देवेश कांत सिंह |
| तरैया | जनक सिंह |
| अमनौर | कृष्ण कुमार मंटू |
| हाजीपुर | अवधेश सिंह |
| लालगंज | संजय कुमार सिंह |
| पातेपुर (अजा) | लखेंद्र कुमार रौशन |
| मोहिउद्दीननगर | राजेश कुमार सिंह |
| बछवारा | सुरेंद्र मेहता |
| तेघरा | रजनीश कुमार |
| बेगूसराय | कुंदन कुमार |
| भागलपुर | रोहित पांडेय |
| बांका | राम नारायण मंडल |
| कटोरिया (अजजा) | पूरण लाल टुडू |
| तारापुर | सम्राट चौधरी |
| मुंगेर | कुमार प्रणय |
| लखीसराय | विजय कुमार सिन्हा |
| बिहारशरीफ | डॉ सुनील कुमार |
| दीघा | संजीव चौरसिया |
| बांकीपुर | नितिन नबीन |
| कुम्हरार | संजय गुप्ता |
| पटना साहिब | रत्नेश कुशवाहा |
| दानापुर | रामकृपाल यादव |
| बिक्रम | सिद्धार्थ सौरव |
| बड़हरा | राघवेंद्र प्रताप सिंह |
| आरा | संजय सिंह “टाइगर” |
| तरारी | विशाल प्रशांत |
| अरवल | मनोज शर्मा |
| औरंगाबाद | त्रिविक्रम सिंह |
| गुरुआ | उपेंद्र दांगी |
| गया शहर | डॉ प्रेम कुमार |
| हिसुआ | अनिल सिंह |
| वारसलीगंज | अरुणा देवी |
राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि भाजपा की यह सूची उसके आत्मविश्वास और संगठित रणनीति को दर्शाती है, जिसमें केंद्र सरकार की लोकप्रिय योजनाओं और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की छवि को प्रमुख चुनावी मुद्दे के रूप में पेश किया जाएगा।
हमारी यूट्यूब चैनल को लाइक, शेयर और सब्सक्राइब करे
Like, Share and Subscribe our YouTube channel