Bihar के Nawada district से चिकित्सा व्यवस्था को लेकर एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। Warisaliganj थाना क्षेत्र के Naromurar village में एक युवक के सिर में गंभीर चोट लगने के बाद एक ग्रामीण डॉक्टर ने टांके लगाने की बजाय सामान्य स्टेपलर मशीन से पिन लगा दी।
इस घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और इसे लेकर लोगों में नाराजगी भी देखी जा रही है।
टांकों की जगह लगा दी स्टेपलर पिन
बताया जा रहा है कि युवक के सिर में गहरा घाव था। ऐसे में सामान्य तौर पर डॉक्टर घाव पर टांके लगाते हैं, लेकिन यहां कथित ग्रामीण डॉक्टर ने घाव की गंभीरता समझने के बजाय साधारण ऑफिस स्टेपलर मशीन का इस्तेमाल कर दिया।
वीडियो में साफ दिखाई दे रहा है कि युवक के सिर के फटे हुए हिस्से पर टांकों की जगह स्टेपलर की पिन लगाई जा रही हैं। यह तरीका देखकर आसपास मौजूद लोग भी हैरान रह गए।
सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
घटना के दौरान मौजूद किसी व्यक्ति ने पूरी प्रक्रिया का वीडियो बना लिया, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो सामने आने के बाद लोग इस तरह के इलाज पर सवाल उठा रहे हैं और इसे गंभीर लापरवाही बता रहे हैं।
लोगों में नाराजगी, जांच की मांग
मामला सामने आने के बाद स्थानीय स्तर पर यह चर्चा का विषय बन गया है। कई लोग ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं की स्थिति को लेकर चिंता जता रहे हैं और इस तरह के इलाज पर कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।
फिलहाल इस घटना को लेकर सोशल मीडिया पर अलग-अलग प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं।
हमारी यूट्यूब चैनल को लाइक, शेयर और सब्सक्राइब करे
Like, Share and Subscribe our YouTube channel