अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट द्वारा राष्ट्रपति Donald Trump के टैरिफ फैसले पर रोक लगाने के बाद भारतीय शेयर बाजार में जबरदस्त रौनक देखने को मिली। हफ्ते के पहले कारोबारी दिन बाजार खुलते ही Bombay Stock Exchange (BSE) का सेंसेक्स और National Stock Exchange of India (NSE) का निफ्टी-50 मजबूती के साथ कारोबार करते दिखे। ट्रेड वॉर की आशंका कम होने से निवेशकों का भरोसा लौटा है।
सुबह 9:20 बजे का हाल
-
BSE सेंसेक्स: 516.24 अंक (0.62%) की तेजी के साथ 83,330.95
-
निफ्टी-50: 150.70 अंक (0.59%) उछलकर 25,721.95 के पार
सुबह 9:30 बजे तक तेजी और बढ़ी
-
सेंसेक्स: 671.27 अंक (0.81%) की बढ़त के साथ 83,485.98
-
निफ्टी-50: 195.85 अंक (0.77%) की तेजी के साथ 25,767.10
किन सेक्टर्स में सबसे ज्यादा चमक?
-
PSU बैंक: 1.13% की बढ़त, सबसे ज्यादा लाभ
-
ऑटो और मेटल सेक्टर: 0.77% से 0.83% तक तेजी
-
IT और केमिकल सेक्टर: हल्की गिरावट
-
मिडकैप और स्मॉलकैप: मजबूत खरीदारी, बाजार का मूड पॉजिटिव
अमेरिका से आई इस खबर ने वैश्विक व्यापार युद्ध (Trade War) के डर को फिलहाल कम कर दिया है, जिससे भारतीय बाजार को नई मजबूती मिली है।
अदाणी ग्रुप के शेयरों में जोरदार उछाल
बाजार की तेजी में Adani Group की कंपनियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।
-
Adani Enterprises: 1.69% बढ़कर ₹2,197.30
-
Adani Ports & SEZ: 2.94% उछलकर ₹1,555.90
-
Adani Power: 1.30% बढ़कर ₹144.55
-
Adani Green Energy: 1.74% की तेजी के साथ ₹985.10
-
Adani Energy Solutions: 0.85% बढ़त, ₹1,006.55
-
Ambuja Cements: 0.86% बढ़कर ₹516.40
-
ACC Ltd: 0.56% चढ़कर ₹1,621.70
एक्सपर्ट्स की राय
बाजार विशेषज्ञों के मुताबिक, अमेरिकी कोर्ट का फैसला निश्चित रूप से पॉजिटिव संकेत है, लेकिन लगातार तेजी के लिए अन्य कारक भी अहम होंगे।
-
निफ्टी के लिए 25,370 मजबूत सपोर्ट लेवल
-
25,700 के ऊपर टिके रहने पर और तेजी की संभावना
विदेशी निवेशकों (FIIs) ने शुक्रवार को ₹935 करोड़ की बिकवाली की थी, जबकि घरेलू निवेशकों (DIIs) ने ₹2,637 करोड़ की खरीदारी कर बाजार को संभाला।
हमारी यूट्यूब चैनल को लाइक, शेयर और सब्सक्राइब करे
Like, Share and Subscribe our YouTube channel