मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव और जंग के बीच भारत सरकार ने कच्चे तेल, एलपीजी और एलएनजी की सप्लाई को लेकर सभी आशंकाओं को खारिज कर दिया है। सरकार ने स्पष्ट किया है कि देश के पास अगले 60 दिनों के लिए पर्याप्त बैकअप और सप्लाई लाइन पूरी तरह सुरक्षित है।
कच्चे तेल की कीमतों में रिकॉर्ड उछाल
अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में भारी उछाल देखने को मिला है। भारतीय क्रूड बास्केट की कीमत 70 डॉलर प्रति बैरल से बढ़कर 140 डॉलर के पार पहुंच गई है। इसके बावजूद सरकार का कहना है कि देश में किसी तरह की कमी नहीं होगी।
#WATCH | Delhi: Sujata Sharma, Joint Secretary (Marketing & Oil Refinery), Ministry of Petroleum & Natural Gas, says, "… The conflict in the Middle East has affected India’s supplies of crude oil, LPG, and LNG. Crude prices, along with other petroleum products, have risen in… pic.twitter.com/EcnE9UlA0K
— ANI (@ANI) March 27, 2026
रिफाइनरियां पूरी क्षमता पर
सरकार के अनुसार, देश की रिफाइनरियां अपनी पूरी क्षमता या उससे भी ज्यादा पर काम कर रही हैं, जिससे ईंधन की सप्लाई बनाए रखने में मदद मिल रही है।
LPG उत्पादन में 40% बढ़ोतरी
घरेलू स्तर पर एलपीजी उत्पादन में करीब 40% का इजाफा हुआ है, जिससे घरेलू उपभोक्ताओं को राहत मिली है।
हॉर्मुज जलडमरूमध्य से सप्लाई बनी अहम
भारत अपनी एलपीजी जरूरतों का बड़ा हिस्सा हॉर्मुज जलडमरूमध्य के जरिए आयात करता है। मौजूदा भू-राजनीतिक हालात में यह मार्ग बेहद संवेदनशील बना हुआ है।
कमर्शियल LPG सप्लाई में राहत
जंग के शुरुआती चरण में घरेलू जरूरतों को प्राथमिकता देते हुए कमर्शियल LPG सप्लाई पर रोक लगाई गई थी। अब इसे चरणबद्ध तरीके से बहाल किया जा रहा है:
- पहले 20%
- फिर 30%
- उसके बाद 50%
- अब 70% तक सप्लाई बहाल
14 मार्च से अब तक करीब 30 हजार टन कमर्शियल LPG की सप्लाई की जा चुकी है।
छोटे कारोबारियों को प्राथमिकता
सरकार ने बताया कि छोटे होटल, ढाबे, औद्योगिक कैंटीन और मजदूरों को प्राथमिकता के आधार पर LPG उपलब्ध कराई जा रही है।
अफवाहों से बचने की अपील
सरकार ने लोगों से अपील की है कि अफवाहों पर ध्यान न दें और पेट्रोल पंपों पर अनावश्यक भीड़ न लगाएं। देश में ईंधन का पर्याप्त भंडार है और सप्लाई चेन पूरी तरह सुरक्षित है।
हमारी यूट्यूब चैनल को लाइक, शेयर और सब्सक्राइब करे
Like, Share and Subscribe our YouTube channel