अमेरिका और ईरान के बीच जारी सैन्य संघर्ष लगातार 9वें दिन भी थमता नजर नहीं आ रहा। रविवार (19 जुलाई 2026) की रात अमेरिका ने ईरान के कई रणनीतिक ठिकानों पर बड़े पैमाने पर हवाई हमले किए। उत्तर-पश्चिमी तबरीज, होरमोजगान, बुशेहर और चाबहार समेत कई शहरों व बंदरगाहों पर बमबारी की गई। चाबहार क्षेत्र में लगातार कई धमाकों की आवाजें सुनाई देने की खबर सामने आई है।
अमेरिकी सेना के अनुसार, शनिवार (18 जुलाई) को उत्तरी इराक में अमेरिकी सैन्य ठिकानों पर ईरान द्वारा किए गए ड्रोन हमले को निष्क्रिय करने के दौरान एक अमेरिकी सैनिक की मौत हो गई। इससे पहले जॉर्डन में हुए हमलों में भी दो अमेरिकी सैनिक मारे गए थे। युद्ध शुरू होने के बाद अब तक 17 अमेरिकी सैनिकों की मौत होने की जानकारी सामने आई है।
Embassy of India in Iran- The recent days have seen an increase in levels of instability and conflict in Iran. In this light, the Embassy wishes to issue the following revised advisory:
a) Indian nationals intending to travel to Iran for any purpose should postpone travel for… pic.twitter.com/T5WP5jrwWk
— ANI (@ANI) July 19, 2026
ट्रंप बोले- “तीन महान देशभक्तों के सम्मान में किया हमला”
ताजा हमलों के बाद अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि अमेरिका ने ईरान को “बहुत जोरदार तरीके से” निशाना बनाया और यह कार्रवाई उन तीन अमेरिकी सैनिकों के सम्मान में की गई जिन्होंने हालिया संघर्ष में अपनी जान गंवाई।
होर्मुज स्ट्रेट में संकट, तेल की कीमत 90 डॉलर के पार
ब्रिटिश सैन्य अधिकारियों के अनुसार सोमवार सुबह ओमान के तट के पास होर्मुज स्ट्रेट में एक जहाज में आग लग गई। आग लगने के कारणों की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।
इसी बीच ईरानी रिवोल्यूशनरी गार्ड्स ने दावा किया कि दक्षिणी मार्ग से गुजरने की कोशिश कर रहे दो तेल टैंकरों को नष्ट कर दिया गया। बढ़ते सैन्य तनाव के कारण होर्मुज स्ट्रेट से जहाजों की आवाजाही काफी कम हो गई है, जिसका असर वैश्विक ऊर्जा बाजार पर भी दिख रहा है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमत 90 डॉलर प्रति बैरल से ऊपर पहुंच गई है।
JUST IN: President Trump says the U.S. carried out more strikes against Iran "in honor" of the "great patriots" who were recently killed in the war with Iran.
Trump says Iran has been "very, very badly damaged" militarily and argues the country no longer poses the same threat,… pic.twitter.com/sWCShPDCnQ
— Fox News (@FoxNews) July 20, 2026
बहरीन और सीरिया तक बढ़ा तनाव
ईरान ने पड़ोसी देशों में मौजूद अमेरिकी सैन्य ठिकानों को भी निशाना बनाना जारी रखा है। सोमवार सुबह बहरीन की राजधानी मनामा में सायरन बजने लगे। अमेरिकी दूतावास ने चेतावनी जारी करते हुए कहा कि ईरान राजधानी के आसपास कुछ इलाकों को निशाना बना सकता है।
वहीं ईरान की सरकारी समाचार एजेंसी IRNA के मुताबिक, रिवोल्यूशनरी गार्ड्स ने सीरिया के अल-तन्फ क्षेत्र में अमेरिकी समर्थित कमांड सेंटर पर “सरप्राइज अटैक” किया है।
भारत ने जारी की नई ट्रैवल एडवाइजरी
बढ़ते संघर्ष को देखते हुए ईरान स्थित भारतीय दूतावास ने भारतीय नागरिकों के लिए संशोधित एडवाइजरी जारी की है।
दूतावास ने कहा है कि:
- फिलहाल कोई भी भारतीय नागरिक ईरान की यात्रा करने से बचे।
- जो भारतीय पहले से ईरान में मौजूद हैं, वे उपलब्ध सुरक्षित विकल्पों का उपयोग कर जल्द से जल्द देश छोड़ने पर विचार करें।
- जो लोग वहीं रह रहे हैं, वे स्थानीय प्रशासन के निर्देशों का पालन करें और सैन्य गतिविधियों वाले इलाकों, विशेष रूप से दक्षिणी तटीय क्षेत्रों से दूर रहें।
- सभी भारतीय नागरिक तुरंत भारतीय दूतावास में अपना पंजीकरण कराएं और दूतावास की आधिकारिक वेबसाइट व सोशल मीडिया हैंडल पर लगातार नजर बनाए रखें।
अमेरिका और ईरान के बीच लगातार बढ़ते सैन्य टकराव ने पूरे पश्चिम एशिया में अस्थिरता बढ़ा दी है। होर्मुज स्ट्रेट में बढ़ते खतरे और तेल आपूर्ति पर असर ने वैश्विक अर्थव्यवस्था की चिंता भी बढ़ा दी है। आने वाले दिनों में इस संघर्ष की दिशा पूरे क्षेत्र की सुरक्षा और वैश्विक ऊर्जा बाजार के लिए बेहद महत्वपूर्ण मानी जा रही है।
हमारी यूट्यूब चैनल को लाइक, शेयर और सब्सक्राइब करे
Like, Share and Subscribe our YouTube channel