भारतीय शेयर बाजार ने बुधवार सुबह एक बड़ा झटका झेला। सेंसेक्स 1,584.43 अंक (2.07%) गिरकर 75,119.70 पर आ गया, जबकि निफ्टी 500.45 अंक (2.10%) टूटकर 23,277.35 पर ट्रेड कर रहा था। प्री-ओपनिंग सेशन में सेंसेक्स 2,200 अंक तक और निफ्टी 580 अंक तक गिर गए थे।
विशेषज्ञों के अनुसार, बाजार में यह हाहाकार अमेरिका, इजरायल और ईरान के बीच पिछले 20 दिनों से जारी तनावपूर्ण युद्ध के कारण है। मध्य-पूर्व में बढ़ते युद्ध के तनाव और ग्लोबल मार्केट से आए खराब संकेतों ने निवेशकों में डर पैदा कर दिया।
Sensex opens over 1500 points down, currently trading at 75,085; Nifty at 23,286.40 pic.twitter.com/IT1gvP4w6u
— ANI (@ANI) March 19, 2026
कल तक बाजार में तेजी और जश्न का माहौल था, लेकिन बुधवार सुबह जैसे ही ट्रेडिंग शुरू हुई, बिकवाली का सैलाब आ गया। इससे निवेशकों में अनिश्चितता बढ़ गई और बाजार पर दबाव बढ़ा।
विशेषज्ञों का कहना है कि यदि मध्य-पूर्व में स्थिति नियंत्रण में नहीं आई, तो आने वाले दिनों में भारतीय शेयर बाजार पर और दबाव पड़ सकता है।
हमारी यूट्यूब चैनल को लाइक, शेयर और सब्सक्राइब करे
Like, Share and Subscribe our YouTube channel