दिल्ली में सोमवार (2 मार्च 2026) की सुबह उस समय हड़कंप मच गया जब कई स्कूलों और एक बैंक को बम से उड़ाने की धमकी भरे ईमेल मिले। सुरक्षा एजेंसियों ने तुरंत कार्रवाई करते हुए सभी जगहों पर सघन जांच शुरू कर दी।
कई स्कूलों को मिला धमकी भरा ईमेल
धमकी भरे ईमेल जिन संस्थानों को भेजे गए उनमें Army Public School Delhi Cantt, Salwan Public School Mayur Vihar, Meera Public School Janakpuri, Rabia Girls Public School Ballimaran और Sardar Patel Vidyalaya शामिल हैं।
#WATCH | Delhi | Axis Bank in Connaught Place received a bomb threat via email today; Police are present at the spot at Statesman House Building and are conducting a thorough search. pic.twitter.com/L6bbYdXNlk
— ANI (@ANI) March 2, 2026
इसके अलावा बराखंबा रोड स्थित स्टेट्समैन हाउस में मौजूद Axis Bank को भी धमकी भरा ईमेल भेजा गया।
पुलिस, बम स्क्वॉड और फायर टीम मौके पर
सूचना मिलते ही पुलिस, बम निरोधक दस्ता, डॉग स्क्वॉड और दिल्ली फायर सर्विस की टीमें तुरंत सभी जगहों पर पहुंच गईं। सुरक्षा के मद्देनजर स्कूल परिसरों को खाली करा लिया गया और छात्रों व स्टाफ को सुरक्षित स्थानों पर भेज दिया गया।
बैंक परिसर की भी बारीकी से जांच की जा रही है।
अब तक नहीं मिला कोई संदिग्ध सामान
अधिकारियों के मुताबिक अभी तक किसी भी स्थान से कोई संदिग्ध वस्तु बरामद नहीं हुई है, लेकिन सुरक्षा के लिहाज से एंटी-सबोटाज जांच जारी है।
स्कूल प्रशासन ने अभिभावकों को संदेश भेजकर बच्चों के सुरक्षित होने की जानकारी दी है। वहीं साइबर टीम धमकी भरे ईमेल के स्रोत का पता लगाने में जुटी हुई है।
हमारी यूट्यूब चैनल को लाइक, शेयर और सब्सक्राइब करे
Like, Share and Subscribe our YouTube channel