दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता पर हाल ही में जनसुनवाई कार्यक्रम के दौरान हमला हुआ था। गुजरात से आए एक व्यक्ति ने उन पर हमला किया था, जिसके बाद सुरक्षा कारणों से सीएम ने कुछ समय के लिए इस कार्यक्रम को रोक दिया था। हालांकि अब उन्होंने एक बार फिर जनसुनवाई शुरू कर दी है और इसमें सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत किया गया है।
3 सितंबर को आयोजित जनसुनवाई में सीएम रेखा गुप्ता लोगों की समस्याएं सुनने के लिए मौजूद रहीं। इस बार कार्यक्रम में कुछ अहम बदलाव किए गए। मुख्यमंत्री खुद एक कुर्सी पर बैठीं और आम जनता के लिए भी बैठने की व्यवस्था की गई। टेबल पर आमने-सामने बैठकर लोगों ने अपनी समस्याएं रखीं और सीएम ने उन्हें ध्यान से सुना।
#WATCH दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने आज मुख्यमंत्री आवास पर जनसुनवाई की।
20 अगस्त को जनसुनवाई के दौरान राजेश खिमजी नामक व्यक्ति ने उन पर हमला किया था। pic.twitter.com/uGzOCXgoBj
— ANI_HindiNews (@AHindinews) September 3, 2025
कार्यक्रम के दौरान सुरक्षा इंतज़ाम भी पहले से ज्यादा कड़े दिखाई दिए। सुरक्षाकर्मी पूरे समय वहां मौजूद रहे, ताकि किसी भी तरह की अप्रिय घटना से बचा जा सके। इन नए बदलावों के साथ जनसुनवाई का माहौल पहले से अधिक सुरक्षित और व्यवस्थित नज़र आया।
हमारी यूट्यूब चैनल को लाइक, शेयर और सब्सक्राइब करे
Like, Share and Subscribe our YouTube channel