c इस समय बाढ़ के खतरे का सामना कर रही है। सोमवार से लगातार हो रही बारिश के चलते यमुना नदी का जलस्तर तेजी से बढ़ गया है। मंगलवार को ही यमुना खतरे का निशान पार कर चुकी थी। प्रशासन ने अब तक करीब 5000 लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचा दिया है। वहीं, एनडीआरएफ की 4 टीमें लगातार राहत और बचाव कार्य में जुटी हुई हैं। हथिनीकुंड बैराज से छोड़ा गया पानी दिल्ली के लिए संकट का कारण बनता जा रहा है।
#WATCH | Delhi | A portion of the flyover on National Highway 44 under the Alipur police station area caved in following heavy rains. pic.twitter.com/za3L1jKwdG
— ANI (@ANI) September 4, 2025
दिल्ली के कई निचले इलाकों में बाढ़ का पानी भर चुका है। यमुना बाजार और मोनेस्ट्री मार्केट बुधवार को ही जलमग्न हो गए थे और कल यहां पानी का स्तर और बढ़ गया। मयूर विहार में भी यमुना का पानी घुस आया है, जिसके चलते कई परिवारों को राहत कैंपों में शरण लेनी पड़ी है। निगमबोध घाट, पुराना लोहा पुल, आईएसबीटी, बुराड़ी, न्यू उस्मानपुर और नजफगढ़ सहित कई कॉलोनियों में पानी भर गया है। वहीं, कालिंदी कुंज में भी यमुना का रौद्र रूप देखने को मिल रहा है। मौसम विभाग ने आज भी दिल्ली में बारिश का रेड अलर्ट जारी किया है।
#WATCH | Vehicles submerged, buildings flooded on Bela Road in Delhi's Civil Lines as water from the overflowing Yamuna river entered the area. pic.twitter.com/S3js3aFEXK
— ANI (@ANI) September 4, 2025
भारी बारिश के कारण दिल्ली की यातायात और बुनियादी ढांचे पर भी असर पड़ा है। अलीपुर थाना क्षेत्र में नेशनल हाइवे-44 का फ्लाईओवर का एक हिस्सा धंस गया है। सिविल लाइंस इलाके के बेला रोड पर यमुना का उफान इमारतों और वाहनों के लिए खतरा बन गया है। कई वाहन पानी में डूब गए और कई इमारतें जलमग्न हो गईं।
#WATCH | Delhi | Some of the relief camps set up near Mayur Vihar-Phase 1 are flooded as the Yamuna River continues to swell due to continuous rainfall pic.twitter.com/4tYpOnjp6D
— ANI (@ANI) September 4, 2025
खराब मौसम का असर हवाई सेवाओं पर भी पड़ रहा है। दिल्ली एयरपोर्ट से उड़ानों पर असर पड़ सकता है, जिसके चलते यात्रियों से अपील की गई है कि वे अपनी उड़ानों की लेटेस्ट अपडेट चेक करके ही यात्रा करें। एयरलाइंस, खासकर स्पाइसजेट ने यात्रियों से स्थिति पर नजर बनाए रखने को कहा है।
#WATCH दिल्ली: भारी बारिश के कारण यमुना नदी उफान पर है जिसकी वजह से निचले इलाकों में बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं।
वीडियो मयूर विहार फेज-1 बाढ़ राहत शिविरों से है। pic.twitter.com/6yggyXBlox
— ANI_HindiNews (@AHindinews) September 4, 2025
स्थिति इतनी गंभीर है कि राहत शिविर भी पानी में डूबने लगे हैं। आज सुबह मयूर विहार इलाके के कुछ राहत कैंपों में भी पानी घुस आया। बुधवार की भारी बारिश के बाद यमुना का जलस्तर और बढ़ गया है, जिसकी वजह से निचले इलाकों में बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं। कई इलाकों से वीडियो सामने आ रहे हैं, जिनमें यमुना नदी का उफान और डूबते घर-वाहनों की तस्वीरें दिख रही हैं।
हमारी यूट्यूब चैनल को लाइक, शेयर और सब्सक्राइब करे
Like, Share and Subscribe our YouTube channel