झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और देश के वरिष्ठ नेता शिबू सोरेन का 81 वर्ष की आयु में निधन हो गया। उनके निधन की जानकारी स्वयं उनके बेटे और झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने सोशल मीडिया पर साझा की। उन्होंने एक्स पर लिखा, “आदरणीय दिशोम गुरुजी हम सभी को छोड़कर चले गए हैं। आज मैं शून्य हो गया हूं।”
आदरणीय दिशोम गुरुजी हम सभी को छोड़कर चले गए हैं।
आज मैं शून्य हो गया हूँ…
— Hemant Soren (@HemantSorenJMM) August 4, 2025
शिबू सोरेन की तबीयत लंबे समय से खराब थी और उनका इलाज दिल्ली के सर गंगाराम अस्पताल में चल रहा था, जहां उन्हें जून के आखिरी सप्ताह में किडनी संबंधी समस्या के चलते भर्ती कराया गया था। वे पिछले एक महीने से अधिक समय से वहीं उपचाराधीन थे। शिबू सोरेन का राजनीतिक जीवन कई उतार-चढ़ावों से भरा रहा और उन्होंने झारखंड के निर्माण और राज्य की राजनीति में अहम भूमिका निभाई।