भारत और चीन के बीच हवाई संपर्क एक बार फिर सामान्य होने की ओर बढ़ रहा है। नई दिल्ली और बीजिंग के बीच जल्द ही सीधी उड़ानें शुरू होने वाली हैं।
भारत में चीनी दूतावास की प्रवक्ता यू जिंग ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि यह उड़ानें डायरेक्ट होंगी और इन्हें एयर चाइना द्वारा संचालित किया जाएगा।
Air China to resume Beijing-Delhi direct flights, confirms Spokesperson of the Chinese Embassy in India Yu Jing. pic.twitter.com/Pb4cfUPpD1
— ANI (@ANI) March 21, 2026
6 साल बाद बहाल हो रही कनेक्टिविटी
कोविड-19 महामारी और सीमा तनाव के चलते दोनों देशों के बीच सीधी उड़ानें लंबे समय से बंद थीं। अब हालात सामान्य होने के साथ यह सेवा फिर से शुरू की जा रही है।
शंघाई-Delhi फ्लाइट पहले ही शुरू
गौरतलब है कि हाल ही में शंघाई और नई दिल्ली के बीच सीधी उड़ान सेवा शुरू की गई थी। लगभग छह साल बाद यह पहला मौका था जब इन दोनों शहरों के बीच डायरेक्ट फ्लाइट ऑपरेट हुई।
क्या होगा असर?
विशेषज्ञों का मानना है कि दिल्ली-बीजिंग फ्लाइट शुरू होने से व्यापार, पर्यटन और दोनों देशों के बीच लोगों के आवागमन में तेजी आएगी। साथ ही, यह कदम भारत-चीन संबंधों में सुधार का संकेत भी माना जा रहा है।
हमारी यूट्यूब चैनल को लाइक, शेयर और सब्सक्राइब करे
Like, Share and Subscribe our YouTube channel