लोकसभा में कांग्रेस सांसद और नेता विपक्ष राहुल गांधी के बयान को लेकर सियासी घमासान तेज हो गया है। केंद्रीय मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू ने राहुल गांधी पर तीखा हमला करते हुए कहा कि,
“राहुल गांधी हमेशा सिखों को निशाना बनाते रहे हैं और उसी मानसिकता के तहत उन्होंने यह शब्द बोले हैं। सदन में बाकी सांसद भी मौजूद थे, लेकिन किसी ने कुछ नहीं कहा।”
पीएम मोदी के संबोधन से पहले स्थगित हुई कार्यवाही
बुधवार को शाम 5 बजे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का लोकसभा में अभिभाषण होना था। वह धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा का जवाब देने के लिए सदन में पहुंच भी चुके थे, लेकिन उनके बोलने से पहले ही विपक्ष के हंगामे के कारण लोकसभा की कार्यवाही गुरुवार सुबह 11 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई।
भारत-US ट्रेड डील पर हंगामा
बताया जा रहा है कि हंगामे की शुरुआत उस समय हुई, जब केंद्रीय वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल भारत-अमेरिका ट्रेड डील पर सरकार का पक्ष रख रहे थे। पीयूष गोयल ने कहा कि इस समझौते में भारतीय किसानों के हितों की पूरी सुरक्षा की गई है, लेकिन विपक्षी सांसदों ने इस दौरान जोरदार विरोध शुरू कर दिया।
लोकसभा की कार्यवाही कल, 5 फरवरी को सुबह 11 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई है। pic.twitter.com/4EY0oxoupf
— ANI_HindiNews (@AHindinews) February 4, 2026
नरवणे की किताब को लेकर फिर पहुंचे राहुल गांधी
इससे पहले राहुल गांधी लगातार दूसरे दिन संसद में पूर्व सेना प्रमुख जनरल एमएम नरवणे की किताब लेकर पहुंचे। इसी मुद्दे को लेकर पिछले दो दिनों से लोकसभा में लगातार हंगामा देखने को मिल रहा है।
बजट सत्र का छठा दिन, हंगामे की भेंट चढ़ी कार्यवाही
संसद के बजट सत्र का यह छठा दिन था, लेकिन अब तक अधिकतर समय हंगामे और नारेबाजी में ही बीत गया। लोकसभा की कार्यवाही को अब 5 फरवरी को सुबह 11 बजे तक स्थगित कर दिया गया है।
मनजिंदर सिंह सिरसा का तीखा हमला
दिल्ली सरकार के मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा ने राहुल गांधी के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा,
“गांधी परिवार ही देश का असली गद्दार है। उन्होंने देशभक्तों पर हमले किए, सिखों के पवित्र स्थलों में तोड़फोड़ हुई और सिख नरसंहार के लिए आज तक माफी नहीं मांगी। ऐसे लोगों से माफी की उम्मीद कैसे की जा सकती है?”
हमारी यूट्यूब चैनल को लाइक, शेयर और सब्सक्राइब करे
Like, Share and Subscribe our YouTube channel