केरल विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक सरगर्मियां तेज हो गई हैं। इसी बीच वी. मुरलीधरन ने कज़ाकुट्टम विधानसभा क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी (BJP) उम्मीदवार के तौर पर अपना नामांकन दाखिल किया।
इस दौरान राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा भी उनके साथ मौजूद रहे, जिससे इस सीट पर BJP की रणनीतिक अहमियत साफ नजर आई।
#WATCH | V Muraleedharan says, "It shows the importance that the PM and the Central leadership of BJP is giving to the elections of Kerala and to the people of Kerala. The development of Kerala is of prime importance, the welfare of Kerala is of prime importance to PM Modi. That… https://t.co/9sywl69MNw pic.twitter.com/KvAUxyG9OU
— ANI (@ANI) March 21, 2026
नामांकन के बाद वी. मुरलीधरन ने कहा कि यह उपस्थिति दिखाती है कि नरेंद्र मोदी और BJP का केंद्रीय नेतृत्व केरल के चुनावों और यहां की जनता को कितना महत्व देता है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के लिए केरल का विकास और कल्याण सर्वोच्च प्राथमिकता है।
मुरलीधरन ने आगे कहा कि इसी वजह से पार्टी का राष्ट्रीय नेतृत्व देशभर से वरिष्ठ नेताओं को केरल भेज रहा है, ताकि राज्य में BJP को मजबूत समर्थन मिल सके और जनता के बीच पार्टी की पकड़ मजबूत हो।
केरल में इस बार चुनावी मुकाबला काफी दिलचस्प माना जा रहा है, जहां BJP अपनी स्थिति मजबूत करने के लिए पूरी ताकत झोंक रही है।
हमारी यूट्यूब चैनल को लाइक, शेयर और सब्सक्राइब करे
Like, Share and Subscribe our YouTube channel