तमिलनाडु की राजनीति में आज बड़ा और ऐतिहासिक मोड़ देखने को मिला है। विदुथलाई चिरुथैगल काची (VCK) और इंडियन यूनियन मुस्लिम लीग (IUML) ने थलपति विजय की पार्टी तमिलगा वेट्री कझगम (TVK) को सरकार बनाने के लिए बिना शर्त समर्थन दे दिया है।
119 विधायकों के साथ बहुमत हासिल
इस समर्थन के साथ TVK गठबंधन ने विधानसभा में बहुमत के लिए जरूरी 118 सीटों का आंकड़ा पार कर लिया है।
अब गठबंधन के पास कुल 119 विधायकों का समर्थन है, जिससे सरकार गठन का रास्ता पूरी तरह साफ हो गया है।
Tamil Nadu | VCK extends unconditional support to TVK to form a government in the state.
With this, TVK now has the support of Congress, CPI, CPI(M) and VCK, taking its tally to 119, crossing the majority mark of 118. pic.twitter.com/iWK69ncqHq
— ANI (@ANI) May 9, 2026
इन दलों का मिला समर्थन
TVK को अब कांग्रेस, भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी, भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी), VCK और IUML का समर्थन मिल चुका है।
इन सभी दलों के साथ आने से गठबंधन मजबूत स्थिति में पहुंच गया है।
चेन्नई में जश्न का माहौल
चेन्नई में समर्थन की खबर मिलते ही जश्न शुरू हो गया।
VCK और TVK के कार्यकर्ता सड़कों पर उतर आए और पटाखे फोड़कर खुशी जाहिर की।
पूरे शहर में जीत जैसा माहौल देखने को मिला और समर्थकों ने नारेबाजी कर इस राजनीतिक सफलता का स्वागत किया।
अब शपथ ग्रहण की तैयारी
बहुमत मिलने के बाद अब राज्य में नई सरकार के गठन की प्रक्रिया तेज हो गई है।
राजनीतिक गलियारों में नई कैबिनेट और मुख्यमंत्री के शपथ ग्रहण को लेकर चर्चाएँ तेज हो गई हैं।
हमारी यूट्यूब चैनल को लाइक, शेयर और सब्सक्राइब करे
Like, Share and Subscribe our YouTube channel