पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद में शनिवार (9 मई 2026) को पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए हथियारों और गोला-बारूद का जखीरा बरामद किया है।
यह छापेमारी तृणमूल कॉन्ग्रेस से जुड़े एक नेता के करीबी के घर पर की गई, जिससे राज्य की राजनीति में हलचल तेज हो गई है।
140 कारतूस और रिवॉल्वर बरामद
रिपोर्ट्स के मुताबिक, सैदाबाद गिरजापाड़ा इलाके में पुलिस ने छापेमारी के दौरान करीब 140 राउंड कारतूस, तीन 7.65 एमएम रिवॉल्वर और एक मैगजीन जब्त की।
मौके से टुकू सरकार नाम की महिला को गिरफ्तार किया गया है।
दो आरोपी फरार, तलाश जारी
इस मामले में पापाई घोष और उसका सहयोगी आशीम सरकार फरार बताए जा रहे हैं।
पुलिस उनकी तलाश में लगातार छापेमारी कर रही है।
#WATCH | मुर्शिदाबाद, पश्चिम बंगाल:पुलिस ने टीएमसी नेता के सहयोगी के घर से हथियारों और गोला-बारूद की भारी मात्रा बरामद की।
बहरामपुर के सैदाबाद गिर्जापाड़ा इलाके में महिला टुकु सरकार को गिरफ्तार कर लिया गया।
दो अन्य आरोपी — पपाई घोष और उसके सहयोगी अशिम सरकार फरार हैं।
पुलिस… pic.twitter.com/SM28o6nUaf
— One India News (@oneindianewscom) May 9, 2026
राजनीतिक माहौल में बढ़ी हलचल
यह बरामदगी ऐसे समय में हुई है जब पश्चिम बंगाल में चुनावी परिणामों के बाद कई इलाकों से तनाव और हिंसा की खबरें सामने आ रही हैं।
हाल ही में शुभेंदु अधिकारी ने राज्य के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली है, जिसके बाद राजनीतिक माहौल और गर्म हो गया है।
जांच जारी, सुरक्षा बढ़ाई गई
पश्चिम बंगाल पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और इलाके में सुरक्षा बढ़ा दी गई है।
पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि इस हथियारों का इस्तेमाल किस उद्देश्य से किया जाना था और इसके पीछे कौन लोग शामिल हैं।
हमारी यूट्यूब चैनल को लाइक, शेयर और सब्सक्राइब करे
Like, Share and Subscribe our YouTube channel