गोवा के ‘बिर्च बाय रोमियो लेन’ नाइट क्लब में हुए भीषण अग्निकांड मामले में गोवा पुलिस ने क्लब के एक और मालिक अजय गुप्ता को दिल्ली से हिरासत में ले लिया है। यह घटना पिछले शनिवार (6 दिसंबर 2025) की आधी रात को हुई थी, जिसमें 25 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई थी।
जानकारी के अनुसार, अजय गुप्ता की तलाश में पुलिस पहले ही लुकआउट सर्कुलर (LOC) जारी कर चुकी थी, क्योंकि वह अपने दिल्ली स्थित घर से लापता मिले थे। अब सभी आवश्यक औपचारिकताओं के बाद उन्हें गिरफ्तार कर गोवा लाया जाएगा। गिरफ्तारी के समय अजय गुप्ता ने अपना बचाव करते हुए कहा, “मैं सिर्फ एक पार्टनर हूँ। मुझे कुछ नहीं पता।” गुप्ता इस मामले में गिरफ्तार होने वाले छठे व्यक्ति हैं। इससे पहले क्लब के महाप्रबंधक राजीव मोदक, विवेक सिंह समेत कई अन्य कर्मचारियों को भी पकड़ा जा चुका है।
#WATCH | Birch by Romeo Lane Fire incident in Goa | The Goa Police has detained the accused partner, Ajay Gupta, from New Delhi. A Lookout Circular was issued against him. He says," I am just a partner. I don't know anything." pic.twitter.com/fREATWfrKP
— ANI (@ANI) December 10, 2025
मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने मामले में कार्रवाई तेज करते हुए फरार चल रहे दो अन्य मालिकों—सौरभ और गौरव लूथरा—के वागेटर स्थित अवैध ‘रोमियो लेन’ बीच शैकों को ध्वस्त करने का आदेश दिया है। दोनों भाई आग लगने के कुछ ही घंटों के भीतर थाईलैंड भाग गए थे, जिसके बाद उनके खिलाफ इंटरपोल ने ब्लू कॉर्नर नोटिस जारी किया है।
शुरुआती आशंका सिलेंडर ब्लास्ट की थी, लेकिन जाँच में सामने आया कि आग परिसर में रखे पटाखों से फैली थी। पुलिस अब इस हादसे की पूरी साजिश और लापरवाही के स्तर की जाँच कर रही है।
हमारी यूट्यूब चैनल को लाइक, शेयर और सब्सक्राइब करे
Like, Share and Subscribe our YouTube channel