पाकिस्तान में सेना की पेशेवर छवि पर सवाल उठाने वाली एक घटना सोशल मीडिया पर बड़ी तेजी से चर्चा का विषय बनी हुई है। प्रेस ब्रीफिंग के दौरान ISPR के महानिदेशक लेफ्टिनेंट जनरल अहमद शरीफ चौधरी का महिला पत्रकार को आँख मारने का वीडियो वायरल हो गया है। यह घटना उस समय हुई जब वे पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान को ‘जेहनी मरीज’ (मानसिक रोगी) कह रहे थे। वीडियो सामने आने के बाद उन पर अनुचित व्यवहार और पत्रकारिता के प्रति असम्मान दिखाने के आरोप लग रहे हैं।
Pakistan's Army's DG ISPR winking at a female journalist after she questioned why they are being labelled as funded by Delhi.
Honestly, I am not even surprised.pic.twitter.com/FzA4SMgSM8
— Elite Predators (@elitepredatorss) December 9, 2025
जानकारी के अनुसार, यह घटना रावलपिंडी में हुई एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान सामने आई, जहाँ पत्रकार अब्सा कोमन ने इमरान खान पर लगाए जा रहे गंभीर आरोपों को लेकर सवाल पूछा। उनके प्रश्न का उत्तर देते हुए अहमद शरीफ चौधरी ने पहले इमरान खान को ‘मानसिक रोगी’ बताया और इसके तुरंत बाद मुस्कुराते हुए पत्रकार को आँख मार दी। उनकी यह हरकत कैमरे में कैद हो गई और कुछ ही समय में सोशल मीडिया पर वायरल हो गई।
सोशल मीडिया यूजर्स ने इस व्यवहार को ‘हैरान करने वाला’, ‘अनुचित’ और ‘महिला पत्रकार के प्रति अपमानजनक’ बताया। कई लोगों ने इसे पाकिस्तान में महिलाओं की सुरक्षा और सम्मान के मुद्दे से जोड़ते हुए सेना की पेशेवर नैतिकता पर गंभीर सवाल खड़े किए। कुछ कमेंट्स में यह भी कहा गया कि किसी भी वरिष्ठ सैन्य अधिकारी द्वारा ऐसे व्यवहार के बाद तत्काल कार्रवाई होनी चाहिए और उन्हें पद से हटाया जाना चाहिए।
हमारी यूट्यूब चैनल को लाइक, शेयर और सब्सक्राइब करे
Like, Share and Subscribe our YouTube channel