पाकिस्तान की नेशनल असेंबली में हाल ही में एक दिलचस्प और हास्यास्पद घटना देखने को मिली, जब जमीन पर गिरे 5,000 रुपए के दस नोटों को लेकर 12 सांसदों ने एक साथ दावा कर दिया। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और लोग इसे बड़े मजे से देख रहे हैं।
सोमवार (8 दिसंबर 2025) को सदन की कार्यवाही के दौरान स्पीकर अयाज सादिक की नजर फर्श पर पड़े 10 नोटों पर पड़ी। उन्होंने नोट उठाकर सदस्यों से पूछा कि यह किसके हैं। आश्चर्य की बात यह रही कि सिर्फ एक या दो नहीं, बल्कि पूरे 12 सांसदों ने हाथ उठाकर इन नोटों पर अपना दावा जताया।
स्पीकर ने हल्के-फुल्के अंदाज में कहा,
“दस नोट हैं, लेकिन बारह मालिक बन गए हैं।”
इस टिप्पणी के बाद सदन में जोरदार ठहाके गूँज उठे और कुछ देर के लिए कार्यवाही भी थम गई।
बाद में जाँच में स्पष्ट हुआ कि ये नोट PTI सांसद मुहम्मद इकबाल अफरीदी के थे, जो गलती से उनकी जेब से फर्श पर गिर गए थे। नोटों की पहचान होने के बाद उन्हें अफरीदी को लौटा दिया गया और कार्यवाही सामान्य रूप से आगे बढ़ी।
हमारी यूट्यूब चैनल को लाइक, शेयर और सब्सक्राइब करे
Like, Share and Subscribe our YouTube channel