उत्तर प्रदेश में कड़ाके की ठंड के बीच सड़क हादसों की घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं। रामपुर जनपद से एक बेहद भयावह हादसे की खबर सामने आई है, जिसने हर किसी को झकझोर कर रख दिया है। नैनीताल राष्ट्रीय राजमार्ग पर भूसे से भरा एक ट्रक अचानक अनियंत्रित हो गया और बराबर से गुजर रही बोलेरो गाड़ी पर पलट गया।
यह हादसा इतना भीषण था कि बोलेरो पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। गाड़ी में सवार चालक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। हादसे का भयावह वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसे देखकर लोगों में दहशत का माहौल है।
कैसे कैसे आती है मौत!
यूपी के रामपुर में बलेरो पर यूँ पलट गया भूंसे से भरा ट्रक !
बोलेरो बिजली विभाग के SDO का था जिनके ड्राइवर की मौक़े पर ही मौत हो गई।#RampurAccident #BoleroAccident #TruckAccident #UttarPradesh #RoadAccident
[ Rampur, Bolero, truck, accident, death ] pic.twitter.com/Wsv8nlVrYc
— One India News (@oneindianewscom) December 29, 2025
घटना रामपुर के गंज थाना क्षेत्र की बताई जा रही है। हादसे की जानकारी मिलते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। पुलिस अधीक्षक विद्यासागर मिश्रा स्वयं मौके पर पहुंचे और आसपास के थानों की पुलिस फोर्स को भी तत्काल बुलाया गया।
बोलेरो ट्रक के नीचे बुरी तरह दब गई थी, जिससे चालक को बाहर निकालना मुश्किल हो रहा था। इसके बाद जेसीबी मशीन की मदद से बोलेरो को काटा गया और कड़ी मशक्कत के बाद शव को बाहर निकाला गया।
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी गई है। प्रारंभिक तौर पर कड़ाके की ठंड और कोहरे के चलते ट्रक के अनियंत्रित होने की आशंका जताई जा रही है। इस हादसे ने एक बार फिर सड़क सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।
हमारी यूट्यूब चैनल को लाइक, शेयर और सब्सक्राइब करे
Like, Share and Subscribe our YouTube channel