तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान (TTP) ने पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत के बाजौर इलाके में बड़ा हमला किया है। शुरुआती रिपोर्टों के मुताबिक इस हमले में लगभग 40 पाकिस्तानी सैनिकों के मारे जाने का दावा किया जा रहा है।
इसी बीच अफगान तालिबान ने भी सीमा पार कई पाकिस्तानी चौकियों पर कब्जा करने और भारी नुकसान पहुंचाने का दावा किया है।
امارت اسلامیہ نے پاکستانی فوجی رجیم کے خلاف جاری انتقامی کارروائیوں کو (ردالظلم) کا نام دے دیا گیا۔#ردالظلم pic.twitter.com/fxFxjnq3BB
— W.A. Mubariz – وکیل احمد مبارز (@WakeelMubariz) February 28, 2026
अफगान रक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता के अनुसार पाकिस्तान द्वारा अफगानिस्तान के पक्तिया प्रांत में की गई कार्रवाई के जवाब में ड्रोन हमले किए गए। दावा किया गया है कि पाकिस्तान के आसपास कई सैन्य ठिकानों को निशाना बनाया गया, जिनमें इस्लामाबाद के पास फैजाबाद क्षेत्र, नौशेरा सैन्य मुख्यालय, जमरूद टाउनशिप और एबटाबाद शामिल बताए जा रहे हैं।
د افغانستان اسلامي امارت د بهرنيو چارو وزير، مولوي امير خان متقي، د سعودي عربستان پاچاهۍ د بهرنيو چارو وزير، شهزاده فيصل بن فرحان، سره د ټيليفوني تماس له لارې د دواړو هېوادونو پر اړيکو، سيمهييزو مسايلو او په ځانګړې توګه د افغانستان او پاکستان ترمنځ پر وروستي وضعيت تفصيلي خبرې… pic.twitter.com/bnMJBbnqXS
— Hamdullah Fitratحمدالله فطرت (@FitratHamd) February 27, 2026
हालांकि इस्लामाबाद में बड़े स्तर की तबाही की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। इससे पहले पाकिस्तान ने अफगानिस्तान के काबुल, कंधार और पक्तिया में हवाई हमले किए थे।
तनाव बढ़ने के बीच अफगान विदेश मंत्री अमीर खान मुत्तकी और सऊदी अरब के विदेश मंत्री फैसल बिन फरहान अल सऊद के बीच फोन पर बातचीत हुई। इस दौरान क्षेत्र में बढ़ते तनाव को कम करने और कूटनीतिक समाधान खोजने पर जोर दिया गया।
फिलहाल अफगानिस्तान-पाकिस्तान सीमा पर भारी गोलीबारी और सैन्य गतिविधियां जारी बताई जा रही हैं, जिससे पूरे क्षेत्र में तनाव की स्थिति बनी हुई है।
हमारी यूट्यूब चैनल को लाइक, शेयर और सब्सक्राइब करे
Like, Share and Subscribe our YouTube channel