प्रधानमंत्री Narendra Modi के 10 मई 2026 के Bengaluru दौरे के दौरान बड़ी सुरक्षा चूक का मामला सामने आया है। जांच के बाद बेंगलुरु दक्षिण जिले के एक सब इंस्पेक्टर (SI), एक असिस्टेंट सब इंस्पेक्टर (ASI) और चार कॉन्स्टेबल समेत कुल छह पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया गया है।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार,
पीएम मोदी के ‘आर्ट ऑफ लिविंग’ कार्यक्रम में शामिल होने के दौरान उनके काफिले के रूट के पास एक संदिग्ध बॉक्स मिला था। यह बॉक्स कुप्पारेड्डी केरे इलाके में सड़क किनारे पड़ा मिला, जो कार्यक्रम स्थल से लगभग 2-3 किलोमीटर की दूरी पर था।
प्रारंभिक जांच में बॉक्स के अंदर दो जिलेटिन स्टिक और माचिस पाई गई। बाद में National Investigation Agency (NIA) की जांच में सामने आया कि बॉक्स में बैटरी, वायर, कपूर, रियल टाइम क्लॉक और LCD डिस्प्ले जैसी अन्य सामग्री भी मौजूद थी।
यह सामान एक कार्टन बॉक्स में पैक होकर एक निजी घर की दीवार के पास रखा गया था। हालांकि फोरेंसिक रिपोर्ट में कहा गया कि इससे विस्फोट का तत्काल खतरा नहीं था। जांच में यह भी पाया गया कि बरामद जिलेटिन स्टिक करीब तीन साल पुरानी थी और टाइमर भी काम नहीं कर रहा था। साथ ही बॉक्स में डेटोनेटर मौजूद नहीं था।
इसके बावजूद सुरक्षा एजेंसियों ने इस घटना को गंभीरता से लिया, क्योंकि संदिग्ध बॉक्स प्रधानमंत्री के काफिले के रूट के बेहद करीब मिला था। इसी के चलते लापरवाही बरतने के आरोप में छह पुलिसकर्मियों को निलंबित किया गया है।
हमारी यूट्यूब चैनल को लाइक, शेयर और सब्सक्राइब करे
Like, Share and Subscribe our YouTube channel