उत्तर प्रदेश के Aligarh में पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में दो कुख्यात अपराधियों को ढेर कर दिया गया। मारे गए बदमाशों की पहचान बुलंदशहर निवासी मुबीन और हापुड़ निवासी रजा मोहम्मद के रूप में हुई है।
पुलिस के अनुसार, मुबीन पर गैंगस्टर एक्ट सहित 28 लूट के मुकदमे दर्ज थे, जबकि रजा मोहम्मद के खिलाफ करीब 40 एफआईआर दर्ज थीं। दोनों अपराधियों पर 25-25 हजार रुपये का इनाम घोषित था।
यह एनकाउंटर अलीगढ़ के अतरौली इलाके में हुआ, जहां पुलिस को सूचना मिली थी कि दोनों बदमाश महिलाओं को निशाना बनाकर लूटपाट की योजना बना रहे हैं। इसी दौरान पुलिस और अपराधियों का आमना-सामना हो गया।
पुलिस के मुताबिक, बदमाशों ने खुद को घिरता देख ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी, जिसमें दो पुलिसकर्मी घायल हो गए। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने दोनों अपराधियों को मार गिराया।
जांच में सामने आया है कि दोनों आरोपी बेहद शातिर तरीके से वारदात को अंजाम देते थे। वे दूसरे जिलों में जाकर महिलाओं को निशाना बनाते और लूटपाट के बाद अपने क्षेत्र में सामान्य जीवन जीते थे, जिससे उन पर शक कम होता था।
पुलिस ने बताया कि इन दोनों की लंबे समय से तलाश थी और इनके खिलाफ कई गंभीर आपराधिक मामले दर्ज थे। घायल पुलिसकर्मियों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है और उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है।
हमारी यूट्यूब चैनल को लाइक, शेयर और सब्सक्राइब करे
Like, Share and Subscribe our YouTube channel