महाराष्ट्र के Pune के कोंढवा इलाके में सोमवार (18 मई 2026) रात एक मामूली विवाद के बाद तनावपूर्ण स्थिति पैदा हो गई। शुरुआती विवाद दो नाबालिगों के बीच हुआ था, जो देखते ही देखते हिंसक झड़प में बदल गया।
कैसे शुरू हुआ विवाद?
पुलिस के अनुसार, यह घटना रात करीब 11 बजे एक हाउसिंग सोसाइटी में हुई, जहाँ दो किशोरों के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। शुरुआत में मामला छोटा था, लेकिन बाद में स्थिति बिगड़ गई और और लोग भी इसमें शामिल हो गए।
Allahu Akbar in Pune now:
Why?
A minor altercation between two teenagers coming from Hindu and Muslim community turned into a spat. They abused each other, but in no time, an Islamist mob reached the spot and started raising Allahu Akbar slogans.
Two days back, a couple was… pic.twitter.com/QZdX7MKs27
— Subhi Vishwakarma (@subhi_karma) May 20, 2026
भीड़ का जमावड़ा और तनाव
घटना के बाद इलाके में भीड़ जमा हो गई और तनाव बढ़ गया। पुलिस के अनुसार, भीड़ को नियंत्रित करने के दौरान कुछ लोगों ने पुलिस टीम पर पथराव कर दिया।
हालात बिगड़ने के बाद इलाके में सुरक्षा बढ़ा दी गई और अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया।
पुलिस की कार्रवाई
Pune Police ने तुरंत मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रण में लिया। पुलिस ने कुछ लोगों को हिरासत में भी लिया है और मामले की जांच जारी है।
अधिकारियों का कहना है कि हालात अब नियंत्रण में हैं और संवेदनशील क्षेत्रों में लगातार निगरानी रखी जा रही है।
हमारी यूट्यूब चैनल को लाइक, शेयर और सब्सक्राइब करे
Like, Share and Subscribe our YouTube channel