बिहार विधानसभा चुनाव के प्रचार अभियान ने जोर पकड़ लिया है और इसी क्रम में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने दरभंगा में एक बड़ी चुनावी रैली को संबोधित किया। अपने संबोधन में उन्होंने राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव, कांग्रेस नेता राहुल गाँधी और महागठबंधन पर तीखा प्रहार किया। अमित शाह ने कहा कि बिहार में लालू-राबड़ी राज के दौरान ‘जंगलराज’ था और अब जनता उसे दोबारा लौटने नहीं देगी।
लालू जी ने भी काफी कुछ किया है।
चारा घोटाला किया, लैंड फॉर जॉब स्कैम किया, होटल बेचने का घोटाला, अलकतरा घोटाला किया, बाढ़ राहत घोटाला किया, भर्ती घोटाला किया और AB एक्सपोर्ट का घोटाला किया।
लालू-राबड़ी ने इतने घोटाले किए और कांग्रेस ने 12 लाख करोड़ के घपले-घोटाले किये हैं।
ये… pic.twitter.com/VvzYccMBkD
— BJP (@BJP4India) November 4, 2025
अमित शाह ने राहुल गाँधी की हाल की यात्रा को निशाने पर लेते हुए कहा, “राहुल बाबा ने जो वोटर अधिकार यात्रा निकाली थी, असल में वो ‘घुसपैठिया बचाओ यात्रा’ थी। लालू और राहुल घुसपैठियों को बचाना चाहते हैं। लेकिन ये कितनी भी यात्राएँ निकाल लें, हम देश से घुसपैठियों को चुन-चुनकर बाहर निकालने का काम करेंगे।”
लालू प्रसाद यादव पर हमला बोलते हुए शाह ने कहा, “लालू जी ने भी बहुत कुछ किया — चारा घोटाला, लैंड फॉर जॉब स्कैम, होटल बेचने का घोटाला, अलकतरा घोटाला, बाढ़ राहत घोटाला, भर्ती घोटाला और AB एक्सपोर्ट घोटाला। इतने घोटालों के बाद भी ये लोग बिहार का भला करने की बात करते हैं!” उन्होंने आगे कहा, “लालू-राबड़ी के शासनकाल में बिहार पिछड़ गया, जबकि मोदी जी ने 11 साल और नीतीश कुमार ने 20 साल शासन किया, उन पर 4 आने का भी भ्रष्टाचार का आरोप नहीं लगा। यही फर्क है विकास और भ्रष्टाचार के बीच।”
2.5 महीने पहले राहुल बाबा यहां आए थे और एक यात्रा निकाली थी।
जो 'घुसपैठिया बचाओ यात्रा' थी।
लालू और राहुल घुसपैठियों को बचाना चाहते हैं।
ये कितनी भी यात्रा निकाल लें, लेकिन हम देश से घुसपैठियों को चुन-चुनकर बाहर निकालने का काम करेंगे।
-श्री @AmitShah
— BJP (@BJP4India) November 4, 2025
अमित शाह ने जनता से NDA प्रत्याशी जीवेश मिश्रा के समर्थन में मतदान की अपील की। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार में विकास की गंगा बही है — सड़क, बिजली, गैस, शौचालय, किसान योजनाएँ और महिलाओं के सशक्तिकरण के क्षेत्र में ऐतिहासिक काम हुए हैं। उन्होंने जनता से कहा कि “अब बिहार को फिर से जंगलराज नहीं, विकासराज चाहिए।”
हमारी यूट्यूब चैनल को लाइक, शेयर और सब्सक्राइब करे
Like, Share and Subscribe our YouTube channel