बांग्लादेश के पिरोजपुर जिले में एक और हिंदू व्यक्ति की निर्मम हत्या की घटना सामने आई है। आरोप है कि इस्लामी कट्टरपंथियों ने दुमुरिया गाँव में रहने वाले पलाश कांति साहा के घर को चारों ओर से घेर लिया, बाहर से ताला लगा दिया और फिर घर में आग लगा दी, जिससे उनकी दर्दनाक मौत हो गई।
बीजेपी नेता अमित मालवीय ने इस घटना की जानकारी साझा करते हुए बताया कि यह वारदात शनिवार, 27 दिसंबर 2025 की सुबह करीब 6 बजे हुई। उन्होंने कहा कि हमलावरों ने पलाश कांति साहा को उनके ही घर में बंद कर जिंदा जला दिया। घटना के दौरान घर के बाहर मौजूद लोग रोते-बिलखते नजर आए, लेकिन ताला लगे होने और भय के कारण वे पलाश साहा की कोई मदद नहीं कर सके।
Cases of attacks on Hindus have reached an alarming level in Bangladesh.
On December 27, at around 6am, Islamic radicals set fire to the homes of Hindu families in Dumuria village under Pirojpur district. Eyewitnesses stated that the attackers locked Palash Kanti Saha inside his… pic.twitter.com/TlDjbLXz2g
— Amit Malviya (@amitmalviya) December 28, 2025
अमित मालवीय ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर यह भी बताया कि इस घटना से एक दिन पहले पिरोजपुर सदर जिले के पश्चिम दुमुरीतला गाँव में दो हिंदू परिवारों के पांच घरों को आग के हवाले कर दिया गया था। उन्होंने इसे अल्पसंख्यक हिंदू समुदाय के खिलाफ बढ़ती हिंसा का उदाहरण बताया।
मालवीय ने इस घटना की तुलना पश्चिम बंगाल के मालदा और मुर्शिदाबाद में हुए सांप्रदायिक दंगों से की। उन्होंने कहा कि उन घटनाओं के दौरान भी हिंदू घरों को चुन-चुनकर निशाना बनाया गया था और पिता-पुत्र हरगोबिंद दास और चंदन दास की बेरहमी से हत्या कर दी गई थी।
उन्होंने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की चुप्पी पर सवाल उठाते हुए कहा कि इस तरह की निष्क्रियता चरमपंथी तत्वों को और अधिक बेखौफ बनाती है। अमित मालवीय ने कहा कि जब किसी समुदाय को सिर्फ उसके धर्म के कारण निशाना बनाया जा रहा हो, तो दुनिया आंखें मूंदकर इसे नजरअंदाज नहीं कर सकती।
हमारी यूट्यूब चैनल को लाइक, शेयर और सब्सक्राइब करे
Like, Share and Subscribe our YouTube channel