मशहूर लेखिका और सांसद सुधा मूर्ति ने सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे अपने फर्जी वीडियो को लेकर लोगों को सतर्क किया है। उन्होंने बताया कि कुछ असामाजिक तत्व ‘डीपफेक’ तकनीक का इस्तेमाल कर उनकी नकली आवाज और चेहरे के जरिए निवेश से जुड़ी स्कीमों का प्रचार कर रहे हैं।
सुधा मूर्ति ने स्पष्ट किया कि ऐसे सभी वीडियो पूरी तरह फर्जी हैं और उनका इनसे कोई लेना-देना नहीं है। उन्होंने लोगों से अपील की कि इन वीडियो को देखकर किसी भी तरह का पैसों का लेनदेन न करें। उनका कहना है कि उनकी बिना अनुमति और जानकारी के ये वीडियो लोगों को ठगने के उद्देश्य से बनाए गए हैं।
I want to alert you to fake videos circulating online that falsely use my image and voice to promote financial schemes and investments. These are deepfakes created without my knowledge or consent.
Please do not make any financial decisions based on these fraudulent videos. I urge… pic.twitter.com/JyJTIR78wQ
— Smt. Sudha Murty (@SmtSudhaMurty) January 21, 2026
उन्होंने यह भी कहा कि किसी भी निवेश योजना में पैसा लगाने से पहले उसकी पूरी जांच-पड़ताल करना बेहद जरूरी है। लोगों को सलाह दी गई है कि वे केवल सरकारी या आधिकारिक वेबसाइटों और भरोसेमंद स्रोतों से ही जानकारी प्राप्त करें, ताकि अपनी मेहनत की कमाई को ठगी से बचाया जा सके।
सुधा मूर्ति ने जनता से यह अपील भी की कि अगर कहीं ऐसा कोई संदिग्ध या फर्जी वीडियो दिखाई दे, तो उसकी तुरंत संबंधित प्लेटफॉर्म या एजेंसियों को रिपोर्ट करें। उन्होंने कहा कि समय पर रिपोर्टिंग से ऐसे अपराधों पर रोक लगाई जा सकती है।
अपने संदेश के अंत में ‘जय हिंद’ कहते हुए सुधा मूर्ति ने कहा कि इंटरनेट की दुनिया में सावधानी ही सबसे बड़ा बचाव है। उन्होंने सभी नागरिकों से सतर्क रहने और साइबर ठगी का शिकार होने से बचने की गुजारिश की है।
हमारी यूट्यूब चैनल को लाइक, शेयर और सब्सक्राइब करे
Like, Share and Subscribe our YouTube channel